मोदी कैबिनेट में महा-बदलाव की तैयारी, जानें कौन हो सकते हैं नए चेहरे?

  • 10:31
  • प्रकाशित: अगस्त 18, 2026

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार में कई युवा चेहरों को जगह दी जा सकती है, जबकि खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. जॉर्ज कुरियन और रवनीत बिट्टू के इस्तीफे तथा हरदीप पुरी व बी.एल. वर्मा का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने से कई पद खाली हो रहे हैं. 'एक व्यक्ति एक पद' सिद्धांत के तहत पंकज चौधरी, हर्ष मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष बने पीयूष गोयल भी मंत्री पद छोड़ सकते हैं.

संगठन के स्तर पर, अनुभवी नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया प्रभारी बनाया गया है. तावड़े का चुनावी रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है (हरियाणा और बिहार जीत) और वे ओबीसी समाज से आते हैं, जो यूपी के 50% वोट बैंक को साधने और सरकार-संगठन में तालमेल बिठाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
 

संबंधित वीडियो