आज भारत रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के कमिटमेंट के साथ अपनी इंडस्ट्री, ट्रेडर्स, नागरिकों के साथ खड़ा है. एनडीटीवी की खास पेशकश 'मोदी और अध्यादेश - नए भारत का शंखनाद' में 2014 के बाद के महा कानूनों को आधिकारिक आंकड़ों की कसौटी पर परखने का दावा किया गया. कहा गया कि 2014 के बाद सरकार ने सिस्टम के हार्डवेयर को बदल कर दशकों पुरानी जंजीरों को अध्यादेशों और विधेयकों की चोट से तोड़ा.