Ranveer Singh Threat Case update: रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच से बड़ा खुलासा! रणवीर के मैनेजर को व्हाट्सएप पर भेजा गया धमकी भरा वॉइस नोट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर (हरि चंद उर्फ हैरी बॉक्सर) की आवाज से मैच कर रहा है। इस वॉइस नोट में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई।