केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब पॉज़िटिविटी रेट के आधार देश के अलग-अलग ज़िलों में कोरोना नियंत्रण करने का फ़ैसला किया है. देश के 400 ज़िले ऐसे हैं, जहां हफ़्ते भर में पॉज़िटिविटी रेट 10 फ़ीसदी से ज़्यादा है और यहां संक्रमण के ख़तरे को रोकने को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है. वहीं इन 400 ज़िलों में से 265 ज़िले में लॉकडाउन लगाने पर भी चर्चा है, जहां कि पॉज़िटिविटी रेट पिछले हफ़्ते भर में 15 फ़ीसदी से ज़्यादा है. अब फ़ैसला राज्यों को करना है.