Career | ख़बर न्यूज़ डेस्क |बुधवार अक्टूबर 3, 2018 05:55 PM IST अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नोल्ड (Frances H Arnold), जार्ज स्मिथ (George P Smith) और ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगरी विंटर (Gregory P Winter) ने बुधवार को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) जीता. चयन मंडल ने कहा कि क्रमविकास के सिद्धांतों का उपयोग कर जैव ईंधन से ले कर औषधि तक, हर चीज बनाने में इस्तेमाल होने वाले एंजाइम का विकास करने के सिलसिले में तीनों वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया.