India | Reported by: शरद शर्मा, Edited by: सूर्यकांत पाठक |शुक्रवार फ़रवरी 16, 2024 02:17 AM IST तीन केंद्रीय मंत्रियों केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के नेताओं के साथ तीसरे दौर की बातचीत की. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस बैठक में शामिल हुए. यह बैठक देर रात में करीब डेढ़ बजे समाप्त हुई.