'Chandrayaan 2 news'

- 68 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • India | Written by: परिणय कुमार |सोमवार सितम्बर 9, 2019 04:26 PM IST
    Chandrayaan 2: चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है. मून मिशन (Moon Mission) से जुड़े इसरो (ISRO) के एक अधिकारी ने बताया कि विक्रम लैंडर (Vikram Lander) पूर्व निर्धारित जगह के करीब ही पड़ा है और उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |सोमवार सितम्बर 9, 2019 04:49 PM IST
    आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि उनसे जुड़े मामले में किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए.
  • India | Reported by: एजेंसियां, Edited by: आरिफ खान मंसूरी |सोमवार सितम्बर 9, 2019 11:34 AM IST
    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था. लैंडर को शुक्रवार देर रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया.
  • India | Reported by: एजेंसियां, Edited by: आरिफ खान मंसूरी |सोमवार सितम्बर 9, 2019 10:05 AM IST
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-2 के ‘लैंडर’ विक्रम से संपर्क बहाल करने की कोशिश जारी रखे हुए है लेकिन विशेषज्ञों ने कहा है कि समय निकलता जा रहा है और संपर्क बहाल होने की संभावना कम होती जा रही है. इसरो प्रमुख के. सिवन ने शनिवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी 14 दिनों तक लैंडर से संपर्क बहाल करने की कोशिश करेगी. चंद्रयान-2 में लगे कैमरों से चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम का रविवार को पता चलने के बाद उन्होंने दोहराया कि ये (संपर्क बहाल करने की) कोशिशें जारी रहेंगी.
  • India | Edited by: परिणय कुमार |रविवार सितम्बर 8, 2019 08:19 PM IST
    Chandrayaan 2: भारत के मून लैंडर विक्रम (Lander Vikram) का इसरो (ISRO) से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर था. चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan 2) को लेकर इसरो प्रमुख के. सीवन (K Sivan) ने रविवार को एक बेहद अहम जानकारी दी.
  • India | Written by: नितेश श्रीवास्तव |शनिवार सितम्बर 7, 2019 04:29 PM IST
    TOP 5 NEWS: ‘चंद्रयान-2' के लैंडर ‘विक्रम' का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबंधित घटनाक्रम के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ''आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए उसकी जय के लिए जीते हैं.
  • Bollywood | Written by: आशना मलिक |शनिवार सितम्बर 7, 2019 03:04 PM IST
    Chandrayaan 2: मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की दूरी पर ही संपर्क टूटने को लेकर चारों तरफ से रिएक्शन आना जारी हैं. इस घटनाक्रम के बाद भी लोग इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों की सराहना करते नहीं थक रहे हैं.
  • India | Reported by: भाषा |शनिवार सितम्बर 7, 2019 02:35 PM IST
    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के तथ्यों के मुताबिक पिछले छह दशक में शुरू किए गए चंद्र मिशन में सफलता का अनुपात 60 प्रतिशत रहा है. नासा के मुताबिक इस दौरान 109 चंद्र मिशन शुरू किए गए, जिसमें 61 सफल हुए और 48 असफल रहे. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा चंद्रमा की तहत पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को उतराने का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो सका. लैंडर का अंतिम क्षणों में जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. इसरो के अधिकारियों के मुताबिक चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है.
  • India | Reported by: भाषा |शनिवार सितम्बर 7, 2019 02:02 PM IST
    Chandrayaan 2: इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 अपने मिशन के 95 प्रतिशत उद्देश्यों में सफल रहा है. अंतरिक्ष विभाग के पूर्व सचिव एवं अंतरिक्ष आयोग के पूर्व अध्यक्ष नायर ने कहा कि ऑर्बिटर सही है चंद्रमा की कक्षा में सामान्य रूप से काम कर रहा है. वहीं चंद्रयान-2 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने सहित कई अन्य उद्देश्य थे. चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने पर नायर ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है... मैं कहूंगा कि मिशन के 95 प्रतिशत से अधिक उद्देश्य पूरे हुए हैं.’’
  • India | Reported by: NDTV.com, Translated by: ऋतुराज त्रिपाठी |शनिवार सितम्बर 7, 2019 02:42 PM IST
    PM Narendra Modi ने कहा, 'मैं इसरो के वैज्ञानिकों से प्रभावित हुआ. जिस लगन से वह दिन रात मेहनत करते हैं, उससे हम उनसे सीख सकते हैं. किसी भी काम को 3 तरह के लोग करते हैं. एक वो होते हैं जो फेल होने के डर से काम ही नहीं शुरू करते. दूसरा वो जो पहली ही समस्या को देखकर भाग जाते हैं और तीसरे वह होते हैं आखिर तक काम करते हैं और लक्ष्य को हासिल करते हैं. इसरो तीसरी तरह का शख्स है जो कोशिश करना कभी बंद नहीं करेगा.
और पढ़ें »

Chandrayaan 2 news वीडियो

Chandrayaan 2 news से जुड़े अन्य वीडियो »

 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com