चांद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान 2 लेकिन अब भी है चुनौती

  • 3:37
  • प्रकाशित: अगस्त 20, 2019
चंद्रयान-2 मंगलवार सुबह चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया. इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि हो गई. अब चांद की सतह पर उतरने से चंद्रयान 2 सिर्फ एक कदम दूर है. इस मौके पर एनडीटीवी ने इसरो के असिस्टेंट साइंटिस्ट विवेक सिंह से बातचीत की. विवेक सिंह ने बताया कि ये भारत के लिए एक कामयाबी जरूर है लेकिन जब तक चांद की पर सतह चंद्रयान 2 नहीं उतर जाता तब तक चुनौती बरकरार है. उन्होंने बताया कि अब तक चंद्रमिशन पर गए यानों का सक्सेस रेट 50 फीसदी से भी कम है.

संबंधित वीडियो