विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2024

सीरियल के इस सीन ने बदल डाली थी टेलीविजन की दुनिया, आज के ओटीटी पर भी नहीं देखा होगा कुछ ऐसा

ऐसा ही एक शो था जी हॉरर शो. जिसमें डर का संसार रचने के लिए मेकर्स खूब मेहनत करते थे. शायद इसलिए उस दौर में बने शो के सीन आज भी आइकोनिक माने जाते हैं.

सीरियल के इस सीन ने बदल डाली थी टेलीविजन की दुनिया, आज के ओटीटी पर भी नहीं देखा होगा कुछ ऐसा
कटे हुए सिर को हंसते देख थर थर कांपने लगी थी ऑडियंस
नई दिल्ली:

तकनीक के इस दौर में किसी भी तरह का सीन क्रिएट करना आसान है. आसमान में उड़ते जहाज दिखाना. अजीबोगरीब क्रिचर्स दिखना सब कुछ तकनीक ने पॉसिबल कर दिया है. लेकिन एक दौर में ऐसा नहीं था. तब फिल्म या टीवी शोज की  तकनीक इतनी कारगर नहीं थी कि हर तरह का सीन रचा जा सके. लेकिन तब क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं थी. उस दौर में भी ऐसे शोज बना करते थे. जिसमें मेकर्स अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को चौंकाते थे. ऐसा ही एक शो था जी हॉरर शो. जिसमें डर का संसार रचने के लिए मेकर्स खूब मेहनत करते थे. शायद इसलिए उस दौर में बने शो के सीन आज भी आइकोनिक माने जाते हैं.

यादगार बना ये सीन

जी हॉरर शो का ऐसा ही एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. द 90s इंडिया नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने इस शो का सीन शेयर किया है. इस सीन में एक एक्ट्रेस डाइनिंग टेबल पर बैठी दिखती है. वो चाय पीने के लिए जैसे ही टिकोजी हटाती है, बुरी तरह डर जाती है. क्योंकि. टिकोजी हटाने पर चाय की केतली नहीं बल्कि एक महिला का सिर दिखाई देता है. ये सिर भी बेजान नहीं है. बल्कि कवर के हटते ही जोर जोर से हंसने लगता है. डर के मारे वो एक्ट्रेस टेबल छोड़ कर हीरो के पास भाग जाती है. जब हीरो के साथ आकर वो उसी जगह पर देखती है तो वहां कटे हुए सिर की जगह पर केटली ही दिखाई देती है. 

इस एपिसोड का है सीन

इस सीन को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ये आइकॉनिक सीन जी हॉरर शो के दस्तक नाम के एपिसोड का है. जो 9 अगस्त 1993 को टेलिकास्ट हुआ था. बात करें इस सीन में दिखाई दे रही स्टार कास्ट की तो जो एक्ट्रेस डरती हुई दिख रही है वो शगुफ्ता अली हैं. जिस एक्ट्रेस का कटा सिर और पीले दांत दिखाई दे रहे हैं वो अर्चना पूरन सिंह है और शो में दिख रहे एक्टर हैं पंकज धीर जो महाभारत के बाद कर्ण के रूप में फेमस हुए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
90s Show, 90s Horror Show, Zee Horror Show, Zee Horror Show Dastak, Horror Show Dastak, Serial Zee Horror Show, Archana Puran Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com