विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2023

क्या 'सैराट' के जीवन में आने वाली हैं खुशियां? 'गुम हैं किसी के प्यार में' की आयशा सिंह उर्फ सई ने किया खुलासा! 

निर्माताओं ने गुम है किसी के प्यार में शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है और आखिरकार वह क्षण आ गया है जिसका सभी #SaiRat शिपर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सई और विराट का एक बार फिर से मिलन होने जा रहा है.

क्या 'सैराट' के जीवन में आने वाली हैं खुशियां? 'गुम हैं किसी के प्यार में' की आयशा सिंह उर्फ सई ने किया खुलासा! 
टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आने वाला है ट्विस्ट
नई दिल्ली:

स्टारप्लस का शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' ने अपने पेचीदा और खूबसूरत कहानी के साथ एक निष्ठावान दर्शक वर्ग प्राप्त किया है. शो के ट्विस्ट और टर्न ने दर्शकों के लिए हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ उनकी टेलीविजन स्क्रीन से जुड़े रहने का मार्ग प्रशस्त किया है. कहानी सई और विराट आधारित है. निर्माताओं ने शो के लिए एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है और आखिरकार वह क्षण आ गया है जिसका सभी #SaiRat शिपर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सई और विराट का एक बार फिर से मिलन होने जा रहा है.

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सई और विराट एयरपोर्ट पहुंचकर अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं. सई और विराट आखिरकार एक हो गए हैं, लेकिन रुकिए ! क्या यह खुशियां हमेशा के लिए रहेगी? सभी सुखद पल के साथ एक नया मोड़ आता है जो इसमें भी देखने को मिलेगा. स्टारप्लस के 'गुम हैं किसी के प्यार में' की आयशा सिंह कहती हैं, "आखिरकार, वह पल आ ही गया, जिसका प्रशंसक काफी समय से #Sairat के मिलन का इंतजार कर रहे थे. दर्शकों की इच्छा सई और विराट के पुनर्मिलन के साथ पूरी हो गई है, जो सबसे बड़ी खुशी है. लेकिन क्या यह खुशी हमेशा रहेगी?". 

यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे शो में क्या नया मोड़ आता है सई और विराट के प्यार के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए तैयार हो जाइए. गुम हैं किसी के प्यार में का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है. यह शो स्टारप्लस पर सोमवार से रविवार तक रात 8 बजे प्रसारित होता है. 

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Promo, Sai Joshi, Virat, Sai Virat, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial, Ayesha Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com