विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2021

कौन बनेगा करोड़पति 13 में गीता सिंह ने जीते एक करोड़ रुपये, इंटरव्यू में खोले कई राज- देखें वीडियो

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का तीसरा करोड़पति मिल गया है. जी हां, मध्य प्रदेश के ग्वालियर की होममेकर गीता सिंह गौर ने शानदार खेलते हुए शो पर एक करोड़ रुपये की राशि जीत ली है.

केबीसी 13 में गीता सिंह ने जीते एक करोड़ रुपये
नई दिल्ली:

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का तीसरा करोड़पति मिल गया है. जी हां, मध्य प्रदेश के ग्वालियर की होममेकर गीता सिंह गौर ने शानदार खेलते हुए शो पर एक करोड़ रुपये की राशि जीत ली है. इस तरह वह एक करोड़ रुपये जीतने वाली इस सीजन की तीसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं. गीता गौर सिंह ने एक करोड़ रुपये जीतने के बाद बताया कि उनका यकीन सिर्फ मेहनत करने में ही है क्योंकि उसी के दम पर ही कामयाबी हासिल की जा सकती है. गीता सिंह ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनके परिवार का बहुत योगदान है. हालांकि वह एक करोड़ रुपये का क्या करेंगी इसे लेकर भी वह परिवार के साथ बैठकर ही तय करेंगी.  

KBC13 की तीसरी करोड़पति बनीं गीता सिंह, 15 साल से कर रही थीं कोशिश, जीप और बाइक चलाने की हैं शौकीन

गीता सिंह गौर केबीसी 13 की तीसरी करोड़पति बन गई हैं. गीता सिंह गौर एक गृहिणी हैं और लंबे समय से अपने सपनों का पीछा कर रही है. शादी हुई तो ससुरालवालों की इच्छा के मुताबिक उन्हें घर में ही रहना पड़ा. घर का काम-काज और भागदौड़ के बीच उन्हें अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया. लेकिन उनके पति का पूरा सहयोग मिला. पति के सहयोग की वजह से उन्होंने अपनी एलएलबी की डिग्री हासिल की. केबीसी में कामयाबी का सूत्र देते हुए वह कहती हैं कि अपने आसपास की चीजों पर नजर रखनी चाहिए और निरंतर पढ़ाई भी कर चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC 13, KBC 13 Winner Interview, Amitabh Bachchan, Geeta Singh Gour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com