दोस्तों के साथ स्टेज परफॉर्मेंस देतीं एक्ट्रेस सरगुन मेहता.
नई दिल्ली:
सोचिए बिना प्रैक्टिस किए यदि आप स्टेज पर उतर जाएं तो क्या होगा... वैसे, सोलो परफॉर्मेंस में आप गाने के अनुरूप डांस कर सकते हैं. लेकिन बिना प्रैक्टिस ग्रुप परफॉर्मेंस देना खतरे से खाली नहीं होता. कुछ ऐसा ही टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने किया. एक्ट्रेस किसी करीबी की शादी में बिना प्रैक्टिस किए स्टेज पर पहुंच गईं और अपने ग्रुप के साथ जमकर गदर मचाई. इस वीडियो की खिल्ली खुद सरगुन उड़ा रही हैं. सरगुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 22 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस फनी वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
सचिन तेंदुलकर की बेटी को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खिलाए 'बुड्ढी के बाल', Video Viral
एक्ट्रेस ने घंटेभर पहले इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया, जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में सरगुन अपने 3 दोस्तों के साथ किसी करीबी की शादी पर, पंजाबी गाने में डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया कि चारों बिना प्रैक्टिस किए स्टेज पर उतर गए. जाहिर सी बात है कि इनके स्टेप्स लय में नहीं थे. सरगुन और उनकी दोस्त सिद्धी के स्टेप्स मैच कर रहे हैं, लेकिन दोनों लड़कों के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता. वैसे, देखने में वीडियो काफी मजेदार हैं. एक्ट्रेस खुद अपने वीडियो का मजाक उड़ा रही हैं.
देखें, Video
बता दें, 29 वर्षीय सरगुन मेहता 'फुलवा', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'बालिका वधु' जैसे टीवी सीरियल से जुड़ चुकी हैं. उनकी शादी 'जमाई राजा' फेम टीवी एक्टर रवि दुबे से हुई है. सरगुन और रवि कई डांस रिएलिटी शोज से जुड़े चुके हैं. फिलहाल सरगुन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

सलमान खान ने घोड़े से लगाई रेस, फिर जो हुआ उसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान
बता दें, 29 वर्षीय सरगुन मेहता 'फुलवा', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'बालिका वधु' जैसे टीवी सीरियल से जुड़ चुकी हैं. उनकी शादी 'जमाई राजा' फेम टीवी एक्टर रवि दुबे से हुई है. सरगुन और रवि कई डांस रिएलिटी शोज से जुड़े चुके हैं. फिलहाल सरगुन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sargun Mehta, Viral Video, Ravi Dubey