Lock up season 2 Shilpa Shinde harshad and shivangi Fight: ओटीटी पर आजकल रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में भयंकर हंगामा मचा हुआ है. शो में हर दिन नए रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. जिसके कारण इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है. क्योंकि जब से शो में शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है जब से उन्हेंने एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की नाक में दम करके रखा हुआ है.
शिल्पा ने दोनों को कह दिया था लवबर्ड्स
शिल्पा शिंदे शो के दौरान कोई भी मौका नहीं छोड़ती इन दोनों से भिड़ने का. मंगलवार के एपिसोड में भी शिल्पा शिंदे ने उन्हें लवबर्ड्स कहकर पुकारा था. जिसपर दोनों ने उनसे बेहद चिढ़ गए थे. देखते ही देखते मामूली बहस तीखी नोकझोंक में बदल गई.
जिम मैट को लेकर हुई थी बहस
पूरे विवाद की शुरुआत जिम मैट को लेकर हुई थी. हर्षद चोपड़ा जिम मैट ढूंढ रहे थे. जो उन्हें मिल नहीं रहा था, इस पर शिल्पा ने जवाब दिया कि वह (शिवांगी) उसी मैट पर सो रही हैं और उसे नहीं देंगी. शिल्पा की इस बात पर हर्षद गुस्सा हो गए और बोले कि वह बिना मैट के भी सो सकती हैं.इसी दौरान शिल्पा ने उन्हें ताना मारते हुए दोनों को 'लवबर्ड्स' कह दिया, जिसे सुनते ही हर्षद और शिवांगी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
शिल्पा के दिमाग में भरी है गंदगी
शिवांगी जोशी ने तुरंत इस कमेंट आपत्ति जताई और पूछा कि आखिर वह उन्हें बार-बार लवबर्ड्स क्यों कह रही हैं. सभी जानते हैं कि हमारे बीच सिर्फ दोस्ती है, इसलिए इस तरह की बातें नहीं करें. अपनी भाषा और सोच पर थोड़ा ध्यान दो.आपने अपनी जिंदगी में एक भी दोस्त नहीं बनाया, क्या ये जलन है? उन्होंने आगे कहा कि शिल्पा के दिमाग में गंदगी भरी हुई है और वह हर रिश्ते को उसी नजर से देखती हैं.
अपनी हद में रहकर करे बात
शिवांगी का साथ देते हुए हर्षद चोपड़ा ने भी शिल्पा को अपनी हद में रहकर बात करने की बात कही. साथ ही कहा कि वो सिर्फ उसके दोस्त हैं. इसके बाद उन्होंने शिल्पा पर चिढ़ते हुए कहा कि आपने शायद जिंदगी में कभी सच्ची दोस्ती देखी ही नहीं. आपकी उम्र शादी करने की है और आप इस तरह की अफवाहें फैला रही हैं.
यह भी पढ़ें: यूट्यूब के किंग मिस्टर बीस्ट ने अपनी लेडी लव थिया से रचाई शादी, देखें ड्रीम वेडिंग के खास मोमेंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं