कुणाल खेमू ने रियलिटी शो 'अलायंस' को होस्ट किया. इस शो की शुरुआत 12 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई, जो इसमें बतौर जोड़ी शामिल हुए थे. 6 हफ्तों तक चले इस रियलिटी शो में कुल चार टीमें थी किंग्स, लेजेंड्स, वॉरियर्स और हंटर्स ने टास्क किए. अब इस शो को अपना विनर मिल गया है. इस शो की विनर बनी हैं एक्ट्रेस और फिल्ममेकर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर. मिनी के साथ फिनाले में अली गोनी और कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी थे, जिनको हराकर उन्होंने ये खिताब अपने नाम किया. अलायंस सीजन 1 की विजेता के तौर पर, मिनी माथुर को ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये की राशि भी जीती.
'अलायंस' में मिनी माथुर की जर्नी कैसी रही
जून महीने में शुरू हुए शो 'अलायंस' में मिनी माथुर ने अपने अच्छे दोस्त निखिल चिनप्पा के साथ एंट्री की थी. जहाँ निखिल चार हफ्ते बाद शो से बाहर हो गए, वहीं मिनी एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आईं. हालाँकि, शो में मिनी के बारे में एक आम राय यह थी कि उनके फैसले और रणनीतियाँ निखिल से प्रभावित थीं.
मिनी के गेम के पीछे की ताकत निखिल को बताया गया था. मिनी ने 'स्क्रीन' के साथ एक इंटरव्यू में इस बात को साफ कर दिया. उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि छह हफ्ते बाद ट्रॉफी जीतकर मैंने उन्हें गलत साबित कर दिया. अगर उन्हें लगता है कि निखिल ही मुझे आगे बढ़ा रहे थे, तो मुझे नहीं पता कि उनके बिना मैं आखिरी हफ्ते तक कैसे टिकी रही. शो में मैंने इस तरह के सवालों को इग्नोर किया, क्योंकि मुझे ये बहुत बेतुके लगे. हम एक अलायंस (गठबंधन) में थे. हम 25 साल से दोस्त हैं और एक-दूसरे का साथ देते रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के इन 5 कंटेस्टेंट पर पड़ी वक्त की मार, किसी के रिश्ते में दरार तो किसी के खिलाफ FIR

हमने एक साथ 24 घंटे गेम खेला, और आप लोगों ने उसको सिर्फ 50 मिनट में दिखाया गया. एडिट में शायद कुछ ऐसी बातें दिखाई गईं जिससे ये लगा कि वो मुझे सारी चालें बता रहे थे. मुझे किसी और को नीचा दिखाने या खुद को सही साबित करने की जरूरत नहीं लगती. हम दोस्त हैं और एक-दूसरे की मदद करेंगे. यह सच है कि वह चौथे हफ्ते में चले गए और मैंने अकेले गेम खेला, और यह इस बात का सबूत है कि मैं सिर्फ टिकी नहीं रही, बल्कि जीती भी."
अलायंस ग्रैंड फिनाले
अली गोनी ने बुधवार को ही फाइनलिस्ट के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली थी, जबकि कुशल टंडन, मिनी माथुर, नीति टेलर और रूही दोसानी ने फिनाले में बची हुई जगहों के लिए मुकाबला किया. इसके बाद चारों कंटेस्टेंट्स ने डोमिनो-बेस्ड टास्क में हिस्सा लिया, जिसमें मिनी का मुकाबला कुशल से और नीति का मुकाबला रूही से हुआ. मिनी और रूही जीतीं और उन्होंने दूसरे और तीसरे फाइनलिस्ट की जगह हासिल की.
फिनाले टास्क में एली, मिनी और रूही शामिल थे. रूही के बाहर होने के बाद, एली और मिनी के बीच फाइनल चैलेंज हुआ, जिसमें उन्हें प्राइज मनी वाली सेफ को खोलने के लिए कोड इकट्ठा करने थे. सबसे पहले मिनी का कोड वेरिफाई हुआ और उन्हें शो का विनर घोषित किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं