विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2021

TMKOC: अंजलि के हाथ लगा तारक मेहता का टॉप सीक्रेट, पति-पत्नी में छिड़ी भयंकर जंग

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि के हाथों ऐसा सबूत मिला है जिससे तारक मेहता की सिर्फ भूख, प्यास ही नहीं, बल्कि नींद भी उड़ने वाली है.

TMKOC: अंजलि के हाथ लगा तारक मेहता का टॉप सीक्रेट, पति-पत्नी में छिड़ी भयंकर जंग
तारक मेहता की आने वाली है शामत
नई दिल्ली:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि के हाथों ऐसा सबूत मिला है जिससे तारक मेहता की सिर्फ भूख, प्यास ही नहीं, बल्कि नींद भी उड़ने वाली है. एक तरफ अंजलि का डाइट के प्रति अनुशासन और दूसरी तरफ इन दिनों तारक मेहता की खाने में चल रही मनमर्जी इससे दोनों के बिच जो जंग छिड़ी है वह जेठालाल को भारी पड़ सकती है. पिछली बार बात जब इतनी ही गंभीर हुई थी तब अंजलि घर छोड़के जा रही थी. वह तो जैसे तैसे गोकुलधामवासियों ने उन्हें रोक लिया था. पर इस बार अंजलि के हाथ लगा है रेस्तरां का बिल लेकिन तारक कहते हैं कि उससे कुछ भी साबित नहीं होता. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हो रही है. अंजलि ने इस बार तारक की रेस्तरां में खाना खाते समय की फोटो भी तारक और जेठालाल में हाथों में थमा दी है. तारक कुछ भी बहाना दे पर अंजलि की जांच पड़ताल जारी है.

अंजलि के पास और भी सबूत हैं. अंजलि और तारक मेहता के बीच यह सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहेगा. हो सकता है इसमें जेठालाल के साथ और भी कई गोकुलधामवासी फंस जाएं. यह किस्सा बड़ा दिलचस्प होनेवाला है. लेकिन एक बात तो तय है कि तारक मेहता का यह राज अंजलि जान के ही रहेगी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में यह देखना मजेदार होगा कि तारक मेहता और अंजलि की इस जंग का नतीजा निकलता है. बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन पर पहली बार 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित किया गया था और इस शो के 3300 से अधिक एपिसोड पूरे हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMKOC, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Today Episode, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Episode 1, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast 2021, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Episode, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com