विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2022

'द कपिल शर्मा शो' में अक्षय कुमार ने कर लिया कपिल को Kiss, वीडियो देख फैंस की भी हो गई बोलती बंद

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि अक्षय कुमार शो में आएं और वे कपिल शर्मा की टांग ना खींचे ऐसा हो नहीं सकता, लेकिन इस बार शो में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी.

'द कपिल शर्मा शो' में अक्षय कुमार ने कर लिया कपिल को Kiss, वीडियो देख फैंस की भी हो गई बोलती बंद
'द कपिल शर्मा शो' में अक्षय कुमार ने कर लिया कपिल को Kiss
नई दिल्ली:

होली का त्योहार आ रहा है और इस मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' भी रिलीज हो रही है. अक्षय इस दौरान अपने लगातार प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसा तो हो नहीं सकता है कि अक्षय कुमार की फिल्म आए और वे कपिल शर्मा के शो में ना जाएं. अक्षय इस साल की पहली रिलीज के लिए कपिल के शो में गए है. बता दें कि कपिल शर्मा का जब से ये नया सीजन शुरू हुआ है तब से वे अब शो में चौथी बार आ रहे हैं. 

अक्षय कुमार इस शो में अपनी को स्टार जैकलिन फर्नांडिस, कृति सेनन और अरशद वारसी के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि अक्षय कुमार शो में आएं और वे कपिल शर्मा की टांग ना खींचे ऐसा हो नहीं सकता, लेकिन इस बार शो में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. जी हां, हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि अक्षय होली की बधाई देते-देते कपिल को किस कर देते हैं. इस वीडियो को देख फैंस की बोलती बंद हो गई है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि बच्चन पांडे फिल्म तमिल फिल्म 'जिगरठंडा' की रीमेक है. जो साल 2014 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म खुद 'ए डर्टी कार्निवल' से इंस्पायर्ड थी. वहीं फिल्म बच्चन पांडे की बात करें तो इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर ने तो फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. वैसे बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 18 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show Viral Promo, Akshay Kumar, Kriti Sanon, Jacqueline Fernandez, Akshay Kumar Kissed Kapil Sharma, Viral Video, Bachchan Pandey, Bachchan Pandey Release Date, Pankaj Tripathi, Holi 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com