विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2024

तेरी मेरी डोरियां की सीरत के जाल से निकलेगा अंगद, सीरत का होगा ऐसा हाल कि फैंस बोले- यह बहुत डरावना है...

Teri Meri Doriyan New Promo: तेरी मेरी डोरियां सीरियल में सीरत के चंगुल से निकलने की कोशिश अंगद करता हुआ नजर आने वाला है.

तेरी मेरी डोरियां की सीरत के जाल से निकलेगा अंगद, सीरत का होगा ऐसा हाल कि फैंस बोले- यह बहुत डरावना है...
तेरी मेरी डोरियां सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट
नई दिल्ली:

स्टार प्लस के तेरी मेरी डोरियां सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प देखने को मिल रहा है. हाल ही में साहिबा और अंगद का रोमांस फैंस को देखने को मिला. लेकिन अब फैंस की धड़कने बढ़ गई हैं. जब सीरत ने अंगद को किडनैप कर लिया है और साहिबा नई मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि अपकमिंग एपिसोड में अंगद अपनी जान बचाने और साहिबा के पास पहुंचने की कोशिश करते हुए नजर आने वाला है. आइए आपको बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है. 

स्टार प्लस द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में कुछ गुंडे साहिबा पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि वह अपनी जान बचाकर भागती हुई दिख रही है. वहीं अंगद को सीरत अपने कब्जे में लेकर टॉर्चर करते हुए दिख रही है. लेकिन अंगद उसके चंगुल से बचने में नाकामयाब नजर आ रहा है. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस परेशान दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ट्रैक बदल दीजिए यह बहुत डरावना है और शो बंद कर दीजिए यह नॉनसेंस है. दूसरे यूजर ने लिखा, शो को बॉयकॉट करिए क्या बेकार स्टोरी है. 

बता दें, सीरत बदला लेने एक बार फिर अंगद और साहिबा की जिंदगी में आई है, जिसे फैंस खास पसंद नहीं कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teri Meri Dooriyan, Tmd Double Episode, Seerat, Sahiba Angad Romance, Veer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com