विज्ञापन
This Article is From May 15, 2022

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने पार्टी में शाहरुख के गाने पर जमकर टपोरी की तरह किया डांस, वायरल हुआ Video

अभी एक दिन पहले ही इन दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें करण तेजस्वी प्रकाश को किस करते हुए दिखे थे और अब इन दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों किसी पब में जमकर पार्टी करते हुए नजर रहे हैं.

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने पार्टी में शाहरुख के गाने पर जमकर टपोरी की तरह किया डांस, वायरल हुआ Video
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं. बिग बॉस 15 की विजेता रहीं तेजस्वी प्रकाश हमेशा करण कुंद्रा के साथ नजर आती हैं. पहले तो माना जा रहा था कि बिग बॉस के दौरान इनके बीच की नजदीकी टीआरपी का खेल थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बात साफ होने लगी कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं. अभी एक दिन पहले ही इन दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें करण तेजस्वी प्रकाश को किस करते हुए दिखे थे और अब इन दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों किसी पब में जमकर पार्टी करते हुए नजर रहे हैं.

सोशल मीडिया में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दोनों शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं न के गाने 'तुमसे मिलके दिल का है जो हाल' पर जमकर डांस कर रहे हैं. डांस के दौरान दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. तेजस्वी और करण के फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वे हार्ट और फायर इमोजी बनाकर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही वे इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं और वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं.

गौरतलब है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बीते दिनों भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो खतरा खतरा खतरा के सेट पर पहुंचे थे, जहां पर कि दोनों ने मैं तैनू समझावा गाने पर बड़ा ही रोमांटिक डांस किया था. इस दौरान दोनों के बीच की नजदीकी देखते ही बन रही थी. डांस करते-करते करण कुंद्रा ने तेजस्वी के गालों पर किस भी कर लिया था. करण के साथ अपने रिश्ते को लेकर तेजस्वी कह भी चुकी हैं कि पहली बार ऐसा हुआ है कि वे किसी को डेट कर रही हैं.

इसे भी देखें :मुंबई में पति रणबीर के संग दिखी आलिया भट्ट

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Kundrra, Tejasswi Prakash, Karan Kundrra And Tejasswi Prakash, Karan Kundrra Tejasswi Prakash Video, Karan Kundrra Tejasswi Prakash Viral Video, Karan Kundrra Tejasswi Prakash Dance Video, Karan Kundrra Dance Video, Tejasswi Prakash Dance Video, Karan Tejasswi Romantic Dance, Bigg Boss 15 Winner, Karan Kundrra Instagram, Tejasswi Prakash Video, Karan Tejasswi News, Karan Tejasswi Marriage, Khatra Khatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com