विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2021

KBC के सेट पर दिखीं तारक मेहता की 'बबीता जी', सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लीड एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. आप में से ज्यादातर लोग मुनमुन दत्ता को उनके नाम से कम बबीता जी के नाम से ज्यादा जानते होंगे.

KBC के सेट पर दिखीं तारक मेहता की 'बबीता जी', सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें
मुनमुन दत्ता ने केबीसी के सेट पर मचाया धमाल
नई दिल्ली:

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लीड एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. आप में से ज्यादातर लोग मुनमुन दत्ता को उनके नाम से कम बबीता जी के नाम से ज्यादा जानते होंगे. हाल ही में मुनमुन दत्ता अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रही थीं. मुनमुन अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और फिटनेस वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं. एक बार फिर मुनमुन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें खास इसलिए है क्योंकि ये तस्वीरें 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट की हैं जहां शुक्रवार को मुनमुन दत्ता ने अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती की.

केबीसी के सेट पर मुनमुन दत्ता ने की जमकर मस्ती

'कौन बनेगा करोड़पति' का वैसे तो हर एपिसोड दिलचस्प होता है, लेकिन केबीसी (KBC) का शानदार शुक्रवार एपिसोड अपने आप में कुछ खास रहा. खास इसलिए क्योंकि इस बार शो मे पहुंची थीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम. शो के सभी स्टार कास्ट ने केबीसी में वैसे तो खूब हंसी ठिठोली की, लेकिन इनमें सबसे दिलचस्प रही तारक मेहता शो के जेठालाल यानी दिलीप जोशी और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की जोड़ी, जिन्होंने मिलकर बिग बी के साथ खूब धमाल मचाया. बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. ये फोटोज़ 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट की हैं. वैसे तो शो में हुई मस्ती और धमाल हम सबने शुक्रवार को देखा, लेकिन बिहाइंड द सेट मुनमुन दत्ता एक अलग ही अंदाज में नजर आईं. इन तस्वीरों में मुनमुन ग्रीन लीफी डिजाइन का कोट और सेम कलर का पेंट पहने हुए नजर आईं. इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता का बिल्कुल अलग ही लुक देखने को मिला जिसमें वो बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही थीं.

फैंस ने मुनमुन दत्ता को दिए ढेर सारे कॉम्प्लीमेंट्स

मुनमुन दत्ता के बबीता जी के किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि मुनमुन की किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पल भर में वायरल हो जाती है. मुनमुन के इन तस्वीरों पर भी फैंस के ढेर सारे क्यूट रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. एक फैन ने मुनमुन को ब्यूटीफुल बताया तो दूसरे ने लिखा आप हमेशा ही बेहद खूबसूरत लगते हो. इसके अलावा एक फैन ने लिखा कि आपका हर एक अंदाज हमें बहुत पसंद है और हम आपका शो बिल्कुल मिस नहीं करते.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Munmun Dutta, Tarak Mehta Ka Ultah Chashma, Munmun Dutta On KBC Set
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com