तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल एक बहुत बड़ी उलझन में फंस चुके हैं और इसी के चलते वह असहाय महसूस कर रहे हैं. एक तरफ बबिता और अय्यर को अपने फोन की चिंता सताई जा रही है और दूसरी ओर जेठालाल फोन की चोरी हो जाने से परेशान हो गये हैं. गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पर कुछ वसूलीदार आते हैं और जेठालाल से पैसों की मांग करते है. जब जेठालाल उन्हें पैसे देने से इंकार करते हैं तो वह जेठालाल और बबिता के फोन लेकर चले जाते हैं.
जेठालाल को खुद के फोन से ज्यादा बबिताजी के फोन की चिंता होने लगती है. वहीं दूसरी ओर गोकुलधाम सोसाइटी में बबिता और अय्यर अपने फोन ठीक हो जाने की खबर का इंतजार कर रहे हैं. वह जेठालाल को लगातार फोन करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बात टालने के लिए उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. जेठालाल को इस बात की चिंता सताई जा रही है कि अय्यर और बबिता को इस सच्चाई के बारे में पता चलेगा तो वह क्या प्रतिक्रिया देंगे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जेठालाल से कोई जवाब न मिलने के कारण बबिता और अय्यर गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पहुंच जाते हैं. जेठालाल को उन दोनों का सामना करना ना पड़े इसलिए वह गोदाम में सामन के पीछे जाकर छिपने की कोशिश करते हैं. बबिता और अय्यर को इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं हैं कि उनका फोन वसूलीदारों के कब्जे में हैं और यह सब जेठालाल की आंखों के सामने हुआ है. क्या बबिता और अय्यर जेठालाल की इस परिस्थिति को समझेंगे या उनपर नाराज होंगे? चाहे हो कुछ भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की परेशानियां कम होने वाली नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं