- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को पूरे हुए 12 साल
- शो की टीम ने केक काटकर मनाया जश्न
- 28 जुलाई, 2008 को रिलीज हुआ था पहला एपिसोड
टीवी की दुनिया में लंबे समय से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज 13वें साल में कदम रख चुका है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों की जिंदगी में हंसी और सकारात्मकता का एक डोज बन चुका है. ऐसे में इस खास दिन को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का पूरी टीम हंसो हसाओ दिवस के रूप में मनाती है. यूं तो हर बार शो की टीम एक साथ मिलकर इस एनिवर्सरी को खास अंदाज में मनाती थी. लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण शो के कास्ट और क्रू ने हंसो हंसाओ दिवस को केवल केक काटकर ही मनाया.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पूरा होने पर इसके निर्माता असित कुमार मोदी ने अपनी भावनाएं भी शेयर कीं. उन्होंने कहा, "हम 13वें साल में कदम रखने जा रहे हैं यह हम सबके लिए बहुत ही खुशी का समय है. जब हमने 2008 में इस शो की शुरुआत की थी तो हमने यह नहीं सोचा था कि हम अगले साल में भी प्रवेश कर पाएंगे. इसके साथ ही हमारा सेट भी अस्थाई था. आज यह पूरा सेट और इसकी प्रोपर्टी जैसे गोकुलधाम सोसायटी, सखाराम, भीड़े की ट्यूशन क्लास, गडा इलेक्ट्रोनिक्स, माधवी के अचार और पापड़ और इसके सभी किरदार घर का एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं. इस शो के जरिए ऐसी पहचान हासिल करना काफी गर्व की बात है. मैं इसके लिए अपने कलाकारों, डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं, जो सीन के पीछे भी कड़ी मेहनत के साथ काम करते हैं."
बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 28 जुलाई, साल 2008 से शुरू हुआ था. तब से अब तक शो 2900 एपिसोड टेलीकास्ट कर चुका है और यह दुनिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला पारिवारिक शो भी बन चुका है. शो के बारे में बात करते हुए दिलीप जोशी यानी जेठालाल ने कहा, "आज 28 जुलाई है और आज ही के दिन 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा का पहला एपिसोड रिलीज हुआ था. 12 साल और 2950 ससे ज्यादा एपिसोड, भगवान मेरे प्रति सच में बहुत उदार था और मैं उनके इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं असित भाई का, अपने दर्शकों का तहे दिल शुक्रिया अदा करता हूं, जो उन्होंने बीते 12 साल से हमारे ऊपर प्यार लुटाया है."
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं