विज्ञापन

'चालाक बहू','गुस्सैल भाभी' के रोल में पॉपुलर हुई ये एक्ट्रेस, पति के निधन के बाद छोड़ी एक्टिंग

जिद्दी, गुस्सैल, और चालाक बहू और भाभी के रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शोमा आनंद ने बॉलीवुड ही नहीं टीवी की दुनिया में अपना नाम बनाया है. 

'चालाक बहू','गुस्सैल भाभी' के रोल में पॉपुलर हुई ये एक्ट्रेस, पति के निधन के बाद छोड़ी एक्टिंग
शोमा आनंद ने वैंप के रोल में बनाई पहचान
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में जगह बनाई. ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं शोमा आनंद. बहुत कम लोग जानते हैं कि शोमा आनंद का असली नाम नीलम अरोड़ा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर की थी, लेकिन वक्त के साथ वह बॉलीवुड की 'चालाक बहू' और 'गुस्सैल भाभी' के रूप में पहचानी जाने लगीं. शोमा आनंद का जन्म 16 फरवरी 1958 को मुंबई में हुआ था. बचपन से ही उन्हें अभिनय और डांस का शौक था. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने डांस की ट्रेनिंग भी ली, ताकि कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़ी हो सकें. उनका सपना था कि वह हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएं और इसके लिए उन्होंने कम उम्र में ही कड़ी मेहनत शुरू कर दी. 

ऋषि कपूर के अपोजिट की थी पहली फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

साल 1976 में शोमा आनंद ने फिल्म 'बारूद' से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनके अपोजिट दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर थे. पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद उन्होंने 'जागीर' और 'कुली' जैसी फिल्मों में भी काम किया. उस दौर में शोमा आनंद एक उभरती हुई एक्ट्रेस थीं. हालांकि, समय के साथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि बदलने लगी. 

ये भी पढ़ें- एक साल में 33 फिल्में और 180 गाने देने वाला वो स्टार, जिन्होंने कहा था- साल में दो फिल्में प्यार से करो, वही बेस्ट है

जिद्दी, गुस्सैल, और चालाक बहू और भाभी के रोल से हुईं फेमस

Latest and Breaking News on NDTV

लीड रोल धीरे-धीरे कम होते गए और उन्हें सहायक किरदार मिलने लगे. यहीं से शोमा आनंद के करियर का नया अध्याय शुरू हुआ. उन्होंने नेगेटिव और मजबूत घरेलू किरदार निभाने शुरू किए. 'घर एक मंदिर', 'घर द्वार', 'स्वर्ग से सुंदर', 'बड़े घर की बेटी', और 'जैसी करनी वैसी भरनी' जैसी फिल्मों में उन्होंने जिद्दी, गुस्सैल, और चालाक बहू और भाभी के रोल निभाए। इन किरदारों में वह इतनी असरदार रहीं कि दर्शक उन्हें देखकर भावुक भी हुए और नाराज भी. 

टीवी पर भी छाईं शोमा आनंद

Latest and Breaking News on NDTV

90 के दशक के बाद शोमा आनंद ने टीवी की दुनिया का रुख किया. छोटे पर्दे पर उन्हें जबरदस्त पहचान मिली. लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल 'हम पांच' में उन्होंने अहम भूमिका निभाई, जहां उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा, वह 'भाभी', 'शरारत', 'मायका', 'जिनी और जूजू', और 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' जैसे कई टीवी शोज में नजर आईं.

ये भी पढ़ें- प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस, तो इस एक्टर ने ऑफर की फिल्म, बोले- मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूं

2000 के दशक में भी वह हुईं पॉपुलर 

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2003 में आई फिल्म 'हंगामा' में शोमा आनंद ने परेश रावल की पत्नी 'अंजलि' का किरदार निभाया. यह रोल आज भी उनके करियर का सबसे यादगार रोल माना जाता है. भले ही इस फिल्म में वह एक सहायक भूमिका में थीं, लेकिन इस किरदार ने उन्हें अमर पहचान दिला दी. इसके बाद वह 'क्या कूल हैं हम' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. 

पति के निधन के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

Latest and Breaking News on NDTV

निजी जीवन में भी शोमा आनंद ने कई उतार-चढ़ाव देखे. उन्होंने डायरेक्टर और एक्टर तारीक शाह से शादी की थी. साल 2021 में तारीक का निधन हो गया. पति के निधन के बाद उन्होंने परिवार और अपनी बेटी सारा शाह के साथ समय बिताना जरूरी समझा और सिनेमा से दूरी बना ली. आज शोमा आनंद भले ही फिल्मों और टीवी से दूर हैं, लेकिन उनकी पहचान लोगों के बीच आज भी जिंदा है. 

ये भी पढ़ें- इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस होने से हुई कॉन्ट्रोवर्सी, फिर हुआ IND VS PAK का मैच तो एक्टर ने कहा- मेरी फिल्म पहले शूट हो गई थी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com