विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2022

क्या एक साल पहले ही अकांक्षा पुरी से कर ली थी मीका सिंह ने शादी ? सामने आया गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते कपल का ये वीडियो

पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने अभिनेत्री आकांक्षा पुरी से शादी कर ली है. उन्होंने अपने रियलिटी शो 'स्वयंवर - मीका दी वोहटी' में आकांक्षा पुरी को अपनी वोहटी के तौर पर स्वीकार कर लिया है.

क्या एक साल पहले ही अकांक्षा पुरी से कर ली थी मीका सिंह ने शादी ? सामने आया गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते कपल का ये वीडियो
मीका सिंह और आकांक्षा पुरी
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने अभिनेत्री आकांक्षा पुरी से शादी कर ली है. उन्होंने अपने रियलिटी शो 'स्वयंवर - मीका दी वोहटी' में आकांक्षा पुरी को अपनी वोहटी के तौर पर स्वीकार कर लिया है. आकांक्षा पुरी के अलावा इस शो में अन्य कई लड़कियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया बनाया है. लेकिन इस बीच मीका सिंह और आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह दोनों एक गुरुद्वारे में भगवान का आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं. जिसके चलते अब बहुत से फैंस के लग रहा है कि मीका सिंह और आकांक्षा पुरी ने एक साल पहले की गुरुद्वारे में शादी कर ली थी. 

गुरुद्वारे के वीडियो को आकांक्षा पुरी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उन्होंने पिछले साल अप्रैल में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में मीका सिंह और आकांक्षा पुरी गुरुद्वारे में हाथ जोड़कर बैठे दिखाई दिए हैं. इतना ही नहीं वीडियो में इनके परिवार के सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में आकांक्षा पुरी ने लिखा है, 'आशीर्वाद मांगना.'

उस वक्त भी मीका सिंह और आकांक्षा पुरी के फैंस को लगा था कि इन दोनों ने शादी कर ली है. दोनों को बहुत से फैंस ने कमेंट कर बधाई भी दी थी. हालांकि मीका सिंह और आकांक्षा पुरी ने अपनी तरफ से कोई बयान नहीं दिया था. बात करें 'स्वयंवर - मीका दी वोहटी' की तो रविवार को इस शो का फिनाले एपिसोड हुआ, जिसमें मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया बनाया है. इस एपिसोड को सोमवार को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. मीका सिंह के इस शो में आकांक्षा पुरी ने कुछ दिन पहले की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. जिसके बाद मुकाबले में आई कई लड़कियों को उन्होंने पीछे छोड़ मीका सिंह को अपना बना लिया है. 

रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh Wife, Mika Singh Wife Akanksha Puri, Mika Singh Wedding, Mika Singh Wedding Photo, Mika Singh Swayamvar, Mika Singh Girlfriend, Singer Mika Singh, Swayamvar Mika Di Voti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com