विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2024

सुरभि ज्योति ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पति हाथ थामे दिखाई मैरिड लाइफ की झलक

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी शादी के बाद पति सुमित सुरी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है.

सुरभि ज्योति ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पति हाथ थामे दिखाई मैरिड लाइफ की झलक
सुरभि ज्योति ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सुमित सुरी से शादी की है. इसके बाद वह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए शादी के फंक्शन की झलक दिखाती हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच उन्होंने लेटेस्ट तस्वीरों में अपने वेडिंग रिसेप्शन की झलक दिखाई है, जिसमें वह दोस्तों संग मस्ती करते हुए तो वहीं पति संग रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट में सुरभि गोल्डन लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं. इसके साथ खूबसूरत ज्वैलरी उनके ब्राइडल ग्लो को और बढ़ाती दिख रही है. वहीं उनके पति सुमित ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उनके साथ तस्वीरों में टीवी सेलेब्स करण वाही, रित्विक धनजानी, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय और साहिल आनंद नजर आ रहे हैं. 

इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, चीयर्स टू फॉरएवर. इसके अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुरभि ने मैरिड लिखते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें वह पति सुमित सुरी का हाथ थामे नजर आ रही हैं और खूब प्यार लुटाती हुई दिख रही हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि इससे पहले सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी, हल्दी, संगीत और शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक और शादी की सुंदर लोकेशन की झलक देखने को मिली थी. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरभि ज्योति कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. कुबूल है, इश्कबाज और नागिन जैसे टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी है. वहीं उन्हें कुबूल है में जोया का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Jyoti, Surbhi Jyoti Romantic Photos, Surbhi Jyoti Wedding, Surbhi Jyoti  romantic Photo, Surbhi Jyoti  wedding Reception
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com