विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

'रावण' को हुआ कोरोना, ले जाया गया अस्पताल, सुनील ग्रोवर ने शेयर किया फनी Video

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने दशहरा के मौके पर इस वीडियो को शेयर किया है. फैन्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

'रावण' को हुआ कोरोना, ले जाया गया अस्पताल, सुनील ग्रोवर ने शेयर किया फनी Video
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने शेयर किया वायरल वीडियो
नई दिल्ली:

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को उनकी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाना जाता है. उन्होंने स्क्रीन पर कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो यादगार हैं और फैन्स उन्हें आज भी देखते हैं. सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) फैन्स का मनोरंजन करने में कभी पीछे नहीं हटते. वो अपनी कॉमेडी वीडियो बनाकर फैन्स के बीच शेयर करते हैं. इसके अलावा सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Video) को जब भी कोई वीडियो पसंद आता है उसे वो अपने सोशल मीडिया हैंड्लस पर शेयर जरूर करते हैं. उन्होंने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है.

कंगना रनौत भाई की शादी में कभी डांस तो कभी पत्तल पर खाना खाती दिखीं, देखें Photos और Video

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने दशहरा (Dussehra 2020) के मौके पर एक बहुत ही फनी वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एंबुलेंस में रावण के पुतले (Ravana Effigy) को अस्पताल ले जाया जा रहा है. वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है: "रावण कोरोना पॉडिटिव पाया गया है. बीती रात तो अस्पताल में भर्ती कराया गया है." इस वीडियो को एक लाख 28 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स उनके वीडियो पर हमेशा की तरह खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी ने दुर्गा अष्टमी पर धोए कन्याओं के पैर, फिर आरती उतार कराया भोज, देखें Video

बता दें कि सुनील ग्रोवर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं. बीते साल आई फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर ने अपना किरदार बखूबी निभाते हुए लोगों का खूब दिल जीता था. इससे पहले टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' और अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' में भी सुनील ग्रोवर नजर आ चुके हैं. सुनील अपने वीडियो के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं. कोरोना की बात करें तो बीते 24 घंटे में  50,129 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Sunil Grover Video, Ravana Corona Postive, Dussehra 2020, Ravana Effigy, Sunil Grover Shared Funny Video, Sunil Grover Comedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com