विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

मिल गया डॉ. मशहूर गुलाटी का हमशक्ल, देखकर सुनील ग्रोवर बोले- ऐसा कौन दिखता है भाई...

मशहूर गुलाटी के हमशक्ल की तस्वीर देखकर हैरान हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा. ऐसा कौन दिखता है भाई."

मिल गया डॉ. मशहूर गुलाटी का हमशक्ल, देखकर सुनील ग्रोवर बोले- ऐसा कौन दिखता है भाई...
डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में सुनील ग्रोवर
  • श्रीलंका में मिला डॉ. मशहूर गुलाटी का हमशक्ल
  • मेयांग चांग ने साझा की तस्वीर
  • तस्वीर देख सुनील ग्रोवर बोले- मुझे विश्वास नहीं हो रहा...
नई दिल्ली: कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' शुरू हो चुका है और फैन्स सुनील ग्रोवर को जमकर मिस कर रहे हैं. पहले उम्मीद की जा रही थी कि कपिल शर्मा के नए शो से सुनील ग्रोवर भी वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया. इसी बीच सुनील ग्रोवर कभी सब्जी बेचते तो कभी तबला बजाते हुए अपनी तस्वीरें साझा कर सुर्खियों में आए. हाल ही में एक्टर और सिंगर मेयांग चांग ने सुनील ग्रोवर के हमशक्ल को सोशल मीडिया यूजर्स से रूबरू कराया. अपने हमशक्ल को देख सुनील ग्रोवर भी हैरान रह गए.

Kapil Sharma कर रहे पुरानी टीम को मिस, ट्विटर पर बयां किया दर्द

सुनील ग्रोवर ने वैसे तो अब तक कई कैरेक्टर्स प्ले किए हैं, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए दो किरदार गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी बहुत फेमस हुए. श्रीलंका में छुट्टियां बिता रहे मेयांग चांग की मुलाकात मशहूर गुलाटी की तरह दिखने वाले एक शख्स से हुई. इनके साथ तस्वीर साझा कर उन्होंने लिखा, "जैसा की पारितोश त्रिपाठी ने बिल्कुल सही फरमाया... आइंस्टीन नहीं...ये जॉबलेस डॉ. मशहूर गुलाटी हैं." तस्वीर में चांग ने सुनील ग्रोवर को टैग करते हुए लिखा कि भाई आपकी याद आ गई."

'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को फैन्स ने बताया बोरिंग, पढ़ें कपिल की वापसी पर Twitter Reactionकपिल शर्मा को छोड़कर शिल्पा शिंदे के साथ नजर आए सुनील ग्रोवर, जानें क्या है तैयारी

बता दें, कपिल शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटने और फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' से अलविदा कह दिया था. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में स्पेशल अपीयरेंस दी थी. सुनने में आ रहा है कि सुनील ग्रोवर जल्द ही 'भाबी जी घर पर है' और 'बिग बॉस 11' फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ टीवी पर वापसी करेंगे.

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com