- सुनील ग्रोवर नए कार्यक्रम के साथ करेंगे टीवी पर कमबैक
- एक्टर ने कहा कि पुराने इरादों के साथ नए कैरेक्टर में नजर आउंगा
- सुनील ग्रोवर ने इंटरव्यू में खोला राज
कॉमेडी के शहनशाह सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अपने अंदाज और अपनी एक्टिंग के लिए खूब जाने जाते हैं. टीवी की दुनिया के साथ-साथ सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है. खास बात तो यह है कि सुनील ग्रोवर ने कोरोना वायरस जैसी स्थिति में फैंस का मनोरंजन करने की तैयारी कर ली है और एक बार फिर से वह टीवी की दुनिया पर वापसी करने वाले हैं. मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कहा कि मैं वैक्सीन तो नहीं बना सकता हूं, लेकिन मुझे यह मालूम है कि लोगों का मनोरंजन कैसे करना है और यही मैंने एक एम भी बनाया हुआ है.
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के इस शो के फॉर्मेट के मुताबिक पहली बार एक्टर डॉन के अंदाज में नजर आएंगे और लोग उन्हें हंसाने के लिए आएंगे. इस शो का नाम 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' होगा. सुनील ग्रोवर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "पहली बार इस अंदाज में मैं दूसरी तरफ बैठुंगा और सोशल डिस्टेंसिंग का निरीक्षण करूंगा." इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने बताया कि वह लोगों को हंसाने के लिए अपने पुराने रोल्स (गुत्थी या मशहूर गुलाटी) में से किसी को नहीं चुनेंगे. उन्होंने कहा, "मैं गुत्थी और मशहूर गुलाटी जैसे अपने किसी भी पुराने कैरेक्टर को नहीं चुनुंगा. लेकिन मैं पुराने इरादों के साथ नए कैरेक्टर में नजर आउंगा."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के इस शो में बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिन्दे, सिद्धार्थ सागर, संकेत भोसले, सुगंधा मिश्रा, पारितोश त्रिपाठी और जतिन सुरी भी नजर आएंगे. सुनील ग्रोवर ने इंटरव्यू में आगे कहा, "हमारा काम है ललोगों को हंसाना. अगर हम इस समय यह नहीं कर सकते तो इस तोहफे का प्रयोग हुआ. अगर इसकी जगह मैं मर्डर मिस्ट्री करूंगा तो यह लोगों को केवल डराएगा." बता दें कि सुनील ग्रोवर का यह शो अगले हफ्ते से शुरू होगा और इसकी कमाई उन लोगों तक जाएगी, जिन्हें महामारी में काफी कुछ झेलना पड़ा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं