विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2023

श्रीदेवी ने फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी किया था काम, इस कॉमेडी शो में 'मालिनी' बनकर लोगों को खूब हंसाया

क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं श्रीदेवी ने कभी छोटे पर्दे पर भी काम किया था. आज हम आपको उस शो के बारे में बताएंगे जिसके जरिए श्रीदेवी ने दर्शकों को खूब हंसाया और गुदगुदाया था.

श्रीदेवी ने फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी किया था काम, इस कॉमेडी शो में 'मालिनी' बनकर लोगों को खूब हंसाया
फिल्मों में ही नहीं श्रीदेवी ने टेलीविजन के इस सीरियल में भी किया था काम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और लेजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हम सबके बीच ना हों, लेकिन उनकी दमदार अदाकारी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. बॉलीवुड की चांदनी को इस दुनिया से अलविदा कहे हुए पूरे 5 साल बीत चुके हैं. लेकिन चांदनी की खूबसूरत आंखें हों या फिर 'सदमा' की एक 8 साल की बच्ची का किरदार, श्रीदेवी के हर किरदार लोगों के बेहद करीब है. पर क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं श्रीदेवी ने कभी छोटे पर्दे पर भी काम किया था. आज हम आपको उस शो के बारे में बताएंगे जिसके जरिए श्रीदेवी ने अपने ह्यूमर से दर्शकों को खूब हंसाया और गुदगुदाया था. 

श्रीदेवी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार के नाम से भी पहचाना जाता है. श्रीदेवी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं. जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया था. उनका जादू कई फिल्मों में चला पर यह कम ही लोग जानते हैं कि छोटे पर्दे पर भी श्रीदेवी ने अपनी अदाकारी का जादू चलाया था. जी हां श्रीदेवी टेलीविजन इंडस्ट्री में 'मालिनी अय्यर' नाम की शो में नजर आ चुकी हैं. यह टीवी सीरियल साल 2004 का है, जिसमें उनकी जोड़ी छोटे पर्दे पर महेश ठाकुर के साथ नजर आई थी. इस शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग को देखकर सभी हैरान थे.  

इस शो में श्रीदेवी ने मालिनी अय्यर का रोल निभाया था. इस कॉमिक किरदार से श्रीदेवी ने लोगों को खूब हंसाया. उनका यह किरदार टेलीविजन इंडस्ट्री में आज भी याद किया जाता है. शायद यही वजह है कि यूट्यूब पर आज भी लोग मालिनी अय्यर के एपिसोड देखना पसंद करते हैं. वैसे तो इस शो की कहानी साउथ इंडियन कल्चर के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, लेकिन सीरियल हिंदी भाषा का था. सीरियल में श्रीदेवी यानी मालिनी अय्यर की क्यूट बातें और उनकी कॉमेडी ने सभी का दिल जीत लिया था. श्रीदेवी तो आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी खूबसूरत आंखें, दिल को छू लेने वाली आवाज और मस्ती भरा अंदाज लोगों के जहन में ताउम्र जिंदा रहेगा. 

ये भी देखें: अंबानी के NMACC इवेंट के 10 बेहतरीन पल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Malini Iyer, Comedy Show Malini Iyer, Sridevi Tv Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com