बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले काफी दिलचस्प रहा. हालांकि उस वक्त विवियन डीसेना के फैंस को दुख का सामना करना पड़ा जब उनका फेवरेट स्टार ट्रॉफी जीतने में मामूली अंतर से चूक गए. बिग बॉस 18 का खिताब करणवीर मेहरा ने अपने नाम किया. हालांकि शो के कई कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को लगता था कि विवियन डीसेना बिग बॉस 18 की ट्रॉफी उठाएंगे. वहीं शो से बाहर आने और बिग बॉस 18 की ट्रॉफी न जीतने पर विवियन डीसेना ने अपने फैंस को रिएक्शन दिया और माफी भी मांगी.
एक्टर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने फैंस के लिए प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया. विवियन डीसेना ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यारे फैंस, मुझ पर विश्वास करने और निस्वार्थ प्यार और सपोर्ट देने के लिए मैं तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं. मैंने आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है और अगर मैंने आपको किसी तरह से निराश किया है तो मुझे माफ कर देना.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
My dearest fans,
— Vivian Dsena (@VivianDsena01) January 20, 2025
Thank you from the bottom of my heart for believing in me and giving selfless love and support. I have tried my best to live up to your expectations and am sorry if I have you down in any way.
I can feel all your emotions; seeing this outpouring of emotions has…
विवियन डीसेना पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं आपकी सभी की भावनाओं को महसूस कर सकता हूं. भावनाओं का यह उफान देखकर मैं भी भावुक हो गया हूं. मैं आप सभी को अपने साथ पाकर बेहद खुश और गौरवान्वित हूं. मैं वादा करता हूं कि मैं कड़ी मेहनत करूंगा और हर तरह से आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. आप सभी मेरे परिवार और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, वह केवल आपकी वजह से है. मैं अपने फैंस का बहुत बड़ा फैन हूं. आप सभी को मेरा सलाम. आपका लाडला, विवियन डीसेना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं