विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2022

जय भानुशाली से लेकर किश्वर मर्चेंट- सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से सदमे में आए सितारे, एक्ट्रेस बोलीं- जिम में फिर से...

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक का मौहाल है. दिवंगत अभिनेता के फैंस सहित कई करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

जय भानुशाली से लेकर किश्वर मर्चेंट- सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से सदमे में आए सितारे, एक्ट्रेस बोलीं- जिम में फिर से...
टीवी सितारों ने दिया सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को ट्रिब्यूट
नई दिल्ली:

कसौटी जिदंगी की और कुसुम जैसे चर्चित टीवी सीरियल में नजर आ चुके अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार 11 नवंबर को जिम करते वक्त हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है. सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक का मौहाल है. दिवंगत अभिनेता के फैंस सहित कई करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. टीवी एक्टर जय भानुशाली, सलिल अंकोला, किश्वर मर्चंट, माही विज, सुयश राय, अनु रंजन जैसे सितारों ने सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को पोस्ट शेयर कर ट्रिब्यूट दिया. किसने क्या कहा, आइए जानते हैं. 

lk1bj39o

टीवी एक्टर जय भानुशाली ने सिद्धांत की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर कर लिखा, 'बहुत जल्दी चले गए. RIP सिद्धांत'. 

तो वहीं सलिल अंकोला ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'बहुत जल्दी अलविदा कह गए. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मेरे दोस्त. अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता'. 
cbq093n

वहीं टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली की पत्नी ने सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की फोटो शेयर कर 'RIP' लिखा. 

dijum048

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहती हैं, 'क्या बोलूं मैं. यह शॉकिंग, नंब कर देने वाली दुखद खबर है. आपकी प्यार भरी झप्पी और गर्मजोशी से भरी स्माइल को कभी नहीं भूलूंगी. RIP आनंद. परिवार के लिए दुआएं'.

diknkksg

सुयश राय दिल टूटने वाली इमोजी के साथ लिखते हैं- 'Numb !'  यानी 'सुन्न' पड़ जाना. 

mdfrl4gg

अनु रंजन सिद्धांत की फोटो शेयर कर लिखती हैं, 'बहुत दुख हुआ यह सुनकर. जिम में फिर से...ध्यान रखें. परिवार के प्रति गहरी संवेदना'. 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddhaanth Vir Surryavanshi, Siddhaanth Vir Surryavanshi Death, Siddhaanth Vir Surryavanshi Death Reason, Heart Attack, Heart Attack In Gym, Tv Actors Tribute To Siddhaanth Vir Surryavanshi, Tv Actors On Siddhaanth Vir Surryavanshi Death, Siddhaanth Vir Surryavanshi Age, Siddhaanth Vir Surryavanshi Instagram, Siddhaanth Vir Surryavanshi Wife, Siddhaanth Vir Surryavanshi Daughter, Siddhaanth Vir Surryavanshi Tv Shows
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com