विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2021

एयरपोर्ट पर पलक के साथ इस अंदाज में नजर आईं श्वेता तिवारी, फैन्स ने पूछा- मम्मी कौन है? देखें Video

हाल ही में एयरपोर्ट पर मां-बेटी की इस जोड़ी को देखा गया, जहां इन्होंने अपने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगाया.

एयरपोर्ट पर पलक के साथ इस अंदाज में नजर आईं श्वेता तिवारी, फैन्स ने पूछा- मम्मी कौन है? देखें Video
श्वेता तिवारी का बेटी पलक के साथ वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

श्वेता तिवारी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था. इस शो में भाग लेकर श्वेता ने पॉपुलैरिटी तो हासिल की ही, लेकिन इन दिनों हर जगह बस उनकी फिटनेस के चर्चे हैं. जी हां, श्वेता ने वजन कम किया है, जिसके बाद वे पहले से भी खूबसूरत दिखने लगी हैं. वहीं, उनकी बेटी पलक तिवारी भी खूबसूरती और फिटनेस में अपनी मां को टक्कर देती नजर आती हैं. हाल ही में एयरपोर्ट पर मां-बेटी की इस जोड़ी को देखा गया, जहां इन्होंने अपने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगाया.

इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल पेज बॉलीवुड पैप से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्वेता और पलक, दोनों ही बड़े स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं. श्वेता को जहां व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में देखा जा सकता है, वहीं पलक सी ग्रीन फुल स्लीव्स टी शर्ट और मैचिंग कलर की पैंट्स में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दोनों ही अपने-अपने आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. श्वेता के बेटे रेयांश को भी वीडियो में देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया यूजर्स के भी पोस्ट पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘समझ ही नहीं आ रहा मम्मी कौन है'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘बेटी से ज्यादा मां के जलवे हैं'. वहीं एक और फैन लिखते हैं, ‘पलक का झलक सबसे अलग', जबकि कुछ लोग रेयांश की क्यूटनेस पर भी कमेंट करते नजर आए.

ये भी देखें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tiwari, Shweta Tiwari Video, Shweta Tiwari Viral Video, Shweta Tiwari Airport Look, Shweta Tiwari Latest Video, Palak Tiwari, Palak Tiwari Latest Video, Shweta Tiwari Photos, Palak Tiwari Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com