विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2021

श्वेता तिवारी ने गोल्डन शिमरी ड्रेस में शेयर कीं ग्लैमरस Photos, फैन ने कहा- मेरा बचपन का प्यार आप ही हो...

श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इन तस्वीरों में श्वेता की खूबसूरती देखने लायक है.

श्वेता तिवारी ने गोल्डन शिमरी ड्रेस में शेयर कीं ग्लैमरस Photos, फैन ने कहा- मेरा बचपन का प्यार आप ही हो...
श्वेता तिवारी फोटो
नई दिल्ली:

श्वेता तिवारी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था. इस शो में भाग लेकर श्वेता ने पॉपुलैरिटी तो हासिल की ही, लेकिन इन दिनों हर जगह बस उनकी फिटनेस के चर्चे हैं. जी हां, श्वेता ने वजन कम किया है, जिसके बाद वे पहले से भी खूबसूरत दिखने लगी हैं. श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इन तस्वीरों में श्वेता की खूबसूरती देखने लायक है.

श्वेता ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसे देखने के बाद कोई नहीं कहेगा कि उनकी उम्र 40 पार है. तस्वीर में उन्हें गोल्डन सिल्वर कलर के ट्रांसपैरेंट ड्रेस में देखा जा सकता है. श्वेता का मेकअप और उनके खुले बाल उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं. श्वेता की फोटोज पर फैन्स तो दिल हार ही रहे हैं, साथ ही सेलेब्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. अश्मित पटेल, श्रृष्टि रोड़े से लेकर रिद्धिमा पंडित तक के कमेंट्स पोस्ट पर देखने को मिले हैं. फैन्स दिल और फायर इमोजी के साथ जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

श्वेता की इस पोस्ट को कुछ ही देर में 1 लाख 79 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बचपन का प्यार', तो एक अन्य ने लिखा है, ‘कोई इतना स्टनिंग कैसे दिख सकता है'. इस तरह के ढेरों प्यार भरे कमेंट्स श्वेता की इस पोस्ट पर आ रहे हैं. आपको कैसा लगा श्वेता का ये अवतार? हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

ये भी देखें : अक्षय कुमार और कैटरीना ने फिल्‍म सूर्यवंशी का किया प्रमोशन, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्‍तक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tiwari, Shweta Tiwari Latest Photo, Shweta Tiwari Photoshoot, Shweta Tiwari In Golden Dress, Shweta Tiwari Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com