मां बनने जा रहीं कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की गोदभराई रखी गई थी, जिसमें उनके खास दोस्त और फैमिली ने शिरकत की. इनमें एक्ट्रेस के फेमस सीरियल कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर अपनी वाइफ और बेटे के साथ और पारस कलनावत भी नजर आए. वहीं अब सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या के गोदभराई की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिस पर फैंस प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं.
श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी गोदभराई की पति राहुल के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं. तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन ने लिखा, तेरे नाम से जुड़े हैं सारे नाते.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अन्य पोस्ट में श्रद्धा आर्या ने अपनी गोदभराई में शामिल हुए गेस्ट और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें धीरज धूपर से लेकर पारस कलनावत की झलक देखने को मिली है.
गौरतलब है कि श्रद्धा आर्या कुंडली भाग्य में प्रीता के किरदार से काफी फेमस हुईं. जबकि धीरज धूपर ने उनके पति का रोल सीरियल में निभाया था. वहीं फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद भी आई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं