शिल्पा शिंदे (फाइल फोटो)
- शिल्पा शिंदे और अर्शी खान की हुई मुलाकात
- दोनों कर रही हैं इस सरप्राइज की तैयारी
- बिग बॉस-11 में दोनों ने ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं
मुंबई:
बिग बॉस-11 में शिल्पा शिंदे और अर्शी खान की दोस्ती और दुश्मनी दोनों ने ही खूब सुर्खियां लूटी थीं. घर में शुरू में ही दोनों के बीच एक बॉन्ड बन गया था, और अर्शी खान तो शिल्पा शिंदे को मां तक कहने लगी थी. इस तरह दोनों बिग बॉस के घर में मां-बेटी की तरह रहने लगी थीं. लेकिन शो का अंत आते-आते अर्शी खान शिल्पा शिंदे के खिलाफ हो गईं और दोनों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली थी. घर से बाहर आने के बाद अर्शी खान ने बिग बॉस-11 के अपने साथियों के लिए डिनर का आयोजन किया था लेकिन शिल्पा शिंदे इसमें किन्हीं पर्सनल वजहों से नहीं पहुंच सकी थीं. जिस पर कई बातें भी हुई थीं लेकिन अब इन सभी कयासों को विराम लग सकता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss जीतने के बाद शिल्पा शिंदे ने किया विकास गुप्ता को पहचानने से इनकार, Video Viral
शनिवार को शिल्पा शिंदे और अर्शी खान प्राइवेट डिनर पर एक साथ नजर आईं. इस मौके पर अर्शी खान और शिल्पा शिंदे के साथ शिल्पा के साथ उनके भाई भी थे. सूत्र बताते हैं कि अर्शी खान और शिल्पा शिंदे को एक टीवी सीरीज के लिए अप्रोच किया गया है. ये बड़े ट्विस्ट वाला होगा जो क्रिकेट पर आधारित होगा और इसका नाम Howzzat? बताया जा रहा है. इस शो में सेलेब्रिटी के अलावा आम लोग भी नजर आएंगे.
VIDEO: सदमा देकर चली गईं 'चांदनी', शव जल्द मुंबई लाने की कोशिश
जब तक शिल्पा शिंदे और अर्शी खान की जुगलबंदी घर में रही थी, बिग बॉस को लेकर जबरदस्त दिलचस्पी बनी थी, और शो की लोकप्रियता भी अपने चरम पर थी. लेकिन दोनों के अलग-अलग होने पर शो का जायका ही बिगड़ गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shilpa And Arshi, Bigg Boss