विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2021

शिल्पा शेट्टी ने ‘तू चीज बड़ी है मस्त’ गाने पर किया ऐसा डांस, लोग बोले- गाने में रवीना नहीं आपको होना चाहिए था...देखें Video

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी सी ग्रीन कलर का लहंगा पहन इस गाने पर खूबसूरत अदाओं के साथ डांस कर रही. जिस तरह से शिल्पा ने गाने पर एक्सप्रेशन दिए हैं, उसे देख लोग हैरान हैं.

शिल्पा शेट्टी ने ‘तू चीज बड़ी है मस्त’ गाने पर किया ऐसा डांस, लोग बोले- गाने में रवीना नहीं आपको होना चाहिए था...देखें Video
शिल्पा शेट्टी का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है, जिसे कि उनके चाहने वाले भी खूब पसंद करते हैं. इसी क्रम में शिल्पा शेट्टी का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो अब ट्रेंड करने लगा है. इस वीडियो में शिल्पा को ‘तू चीज बड़ी है मस्त' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. शिल्पा का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके इस वीडियो को जमकर लाइक व शेयर भी कर रहे हैं.

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सुपर डांसर के सेट का है, जब रवीना इस एपिसोड में गेस्ट जज बनकर पहुंची थीं. आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी सी ग्रीन कलर का लहंगा पहन इस गाने पर खूबसूरत अदाओं के साथ डांस कर रही. जिस तरह से शिल्पा ने गाने पर एक्सप्रेशन दिए हैं, उसे देख लोग हैरान हैं. वहीं, वीडियो में रवीना टंडन लाल रंग की साड़ी में साइड खड़ी होकर शिल्पा के डांस को देखती और उसे एंजॉय करती दिख रही हैं. वीडियो के अंत  में दोनों इस गाने पर साथ डांस करती हुई भी नजर आती हैं.

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आपने तो रवीना टंडन को भी पीछे छोड़ दिया. गाने में आपको होना चाहिए था'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘शिल्पा मैम आप बेस्ट हो'. तो वहीं कुछ लोग कमेंट सेक्शन में रवीना की तारीफ करते हुए भी दिखाई दिए.

ये भी देखें: सलमान खान और आयुष शर्मा ने लॉन्च किया फिल्म 'अंतिम' का ट्रेलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Dance Video, Raveena Tandon, Tu Cheez Badi Hai Mast Song, Shilpa Shetty Dance On Tu Cheez Badi Hai Mast, Super Dancer 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com