विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2020

शहनाज गिल ने किया सिद्धार्थ शुक्ला से शादी का ऐलान, बोलीं- बिग बॉस के बाद मिलना...देखें Video

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने खुलेआम चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ शादी का ऐलान कर दिया.

शहनाज गिल ने किया सिद्धार्थ शुक्ला से शादी का ऐलान, बोलीं- बिग बॉस के बाद मिलना...देखें Video
'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने किया सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से शादी का ऐलान
  • शहनाज गिल ने किया सरेआम सिद्धार्थ शुक्ला से शादी का ऐलान
  • शहनाज गिल ने कहा कि मुझे बिग बॉस के बाद फोन करना
  • बिग बॉस 13 का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) इन दिनों शो में हो रहे नए-नए टास्क को लेकर खूब चर्चा में है. 'बिग बॉस 13' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने खुलेआम चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ शादी का ऐलान कर दिया. दरअसल, 'बिग बॉस 13' में बीते दिन स्टैंडप कॉमेडी का एक शो हुआ था, जिसमें घरवालों को तो अपने जोक से लोगों का दिल जीतना था. ऐसे में घरवालों को कॉमेडी सिखाने के लिए बीते दिन शो में प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाच्या (Harsh Limbachiyaa) ने एंट्री की. उनके अलावा वहां मशहूर कॉमेडियन पारितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) भी मौजूद थे. 

रजनीकांत की 'दरबार' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन ही मचाया तहलका

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का यह धमाकेदार वीडियो खुद बिग बॉस के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है, जिसे देखकर शहनाज गिल (Shehnaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के फैंस काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में शहनाज के अंदाज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. वीडियो में शहनाज गिल स्टैंडअप कॉमेडी के लिए मंच पर आती हैं. मंच पर आते ही पहले शहनाज गिल ने माहिरा शर्मा की क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि मैं इससे जलूंगी, यह है कौन? 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर किया कन्हैया कुमार का Video, बोलीं- हमें ऐसे ही नेता चाहिए...


इसके बाद शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा, "मेरी और सिद्धार्थ शुक्ला की शादी हो जाए. चाहते हो तो फिर स्टैंडिंग ओवेशन दो." शहनाज की यह बातें सुनकर वहां मौजूद लोग खड़े हो जाते हैं. दर्शकों के खड़े होने के बाद शहनाज गिल ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के बाद मुझे कॉल करना. बिग बॉस 13 में शहनाज गिल का यह अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaz Gill, Sidharth Shukla, Bigg Boss 13, Shehnaz Gill On Sidharth Shukla, Sidharth Shukla And Shehnaz Gill Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com