विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2021

‘हौंसला रख’ के प्रमोशन पर सिद्धार्थ के लिए फूट-फूटकर रोती दिखीं Shehnaaz Gill, सामने आया अनदेखा Video

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सिडनाज फैन्स का दिल बुरी तरह टूट गया है और वे इमोशनल हो गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शहनाज गिल सिद्धार्थ के लिए फफक-फफक कर रो रही हैं.

‘हौंसला रख’ के प्रमोशन पर सिद्धार्थ के लिए फूट-फूटकर रोती दिखीं Shehnaaz Gill, सामने आया अनदेखा Video
शेहनाज गिल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज गिल अकेली रह गई हैं और ये बात उनके चाहने वाले अच्छी तरह जानते हैं. शायद यही वजह है कि सिडनाज के फैन्स लगातार पोस्ट के जरिए उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं. सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज के पुराने वीडियो व तस्वीरों की मानों सोशल मीडिया पर झड़ी सी लग गई है. इसी क्रम में शहनाज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी डेब्यू फिल्म ‘हौंसला रख' के प्रमोशन पर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए फूट-फूट कर रोती हुई दिख रही हैं.

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सिडनाज फैन्स का दिल बुरी तरह टूट गया है और वे इमोशनल हो गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शहनाज गिल फफक-फफक कर रो रही हैं. इस दौरान उनके साथ बैठे दिलजीत दोसांझ उन्हें सांत्वना देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. पंजाबी फिल्म ‘हौंसला रख' के प्रमोशन के इस अनदेखे वीडियो ने यकीनन सभी को भावुक कर दिया है. वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं इस पर देनी शुरू कर दी है. यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.

गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज गिल के करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. वे केवल 40 साल के थे. वहीं बीते दिनों शहनाज गिल की फिल्म ‘होंसला रख' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज पहली बार ‘हौंसला रख' के प्रमोशन पर नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Crying For Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill Latest Video, Shehnaaz Gill Honsla Rakh Promotion, Shehnaaz Gill Crying Video, Sidharth Shukla, Honsla Rakh Promotion Unseen Video, Sidnaaz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com