विज्ञापन
This Article is From May 02, 2018

13 साल बाद लौटा Shaktimaan, VIDEO देख लोग बोले- किलविश माफ नहीं करेगा....

शक्तिमान का यह गाना सुनकर कुछ लोगों ने चैनल को पुरानी यादें ताजा करने के लिए धन्यवाद कहा, तो कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसा करने पर किलविश और डॉक्टर जैकाल उन्हें माफ नहीं करेंगे. 

13 साल बाद लौटा Shaktimaan, VIDEO देख लोग बोले- किलविश माफ नहीं करेगा....
'शक्तिमान' के टाइटल ट्रैक का नया वर्जन वायरल...
  • 'शक्तिमान' की यादें ताजा करेगा यह गाना
  • नए अंदाज में सुने 'शक्तिमान' का टाइटल ट्रैक
  • यूजर्स को पसंद आया नया वर्जन
नई दिल्ली: आज के दौर में टेलीविजन का क्रेज उतना नहीं है, जितना पहला हुआ करता था. 'रामायण', 'महाभारत', 'चंद्रकांता', 'चित्रहार' ऐसे प्रोग्राम हुआ करते थे, जिन्हें देखने के लिए हम पूरे हफ्ते का इंतजार करते थे. 90 के दौर में 'शक्तिमान' बच्चों का सबसे लोकप्रिय शो बनकर उभरा. 1997 से शुरू हुआ यह शो साल 2005 में खत्म हुआ. इसमें मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार बखूबी निभाया और उनके सुपरहीरो वाले अंदाज को आज भी भूला पाना मुश्किल है. अब आप सोच रहे होंगे कि शो खत्म होने के 13 साल बाद आज हम इसे क्यों याद कर रहे हैं? तो हम आपको बता दें कि यूट्यूब पर शक्तिमान के फेमस टाइटल सॉन्ग का नया वर्जन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे सुनकर आपकी पुरानी यादें एकदम ताजा हो जाएंगी.

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने किया Bom Diggy Diggy पर डांस, देखकर कहेंगे Wow

यूट्यूब चैनल मातृभूमि कप्पा टीवी ने 'शक्तिमान 1000 सीसी' नामक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आप शक्तिमान के टाइटल ट्रैक को बिल्कुल अलग अंदाज में सुन पाएंगे.

देखें वीडियो...


Viral: जब श्रीदेवी ने उड़ाई बेटी जाह्नवी कपूर की खिल्ली, Video देख रोक न पाएंगे हंसी

शक्तिमान के नए वर्जन को अब तक 96 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है. इसपर फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
shaktimaan

'शक्तिमान' गाने के नए वर्जन पर यू-ट्यूब यूजर्स का रिएक्शन.


फिल्म के लिए कुछ यूं तैयारियां कर रही हैं शाहरुख की 'वाइफ', वीडियो में दिखा ये अंदाज

किन्हीं लोगों ने चैनल को पुरानी यादें ताजा करने के लिए धन्यवाद कहा, तो कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसा करने पर किलविश और डॉक्टर जैकाल उन्हें माफ नहीं करेंगे. 

VIDEO: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaktimaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com