अपने भाई की शादी में पति रवि दुबे के साथ पोज करतीं सरगुण मेहता.
नई दिल्ली:
टीवी इंडस्ट्री की क्यूट बहू सरगुन मेहता के भाई की शादी हाल ही में गोवा में हुई और इस शादी में सरगुन मेहता ने अपने वॉडरॉब का लगभग हर खूबसूरत अंदाज दिखाया. शादी में पहने खूबसूरत लंहगे से लेकर कॉकटेल पार्टी में उनके वेस्टर्न अंदाज तक, सब कुछ उनके फैन्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा है. सरगुण के भाई पुलकित मेहता की शादी गोवा में हुई और इस शादी में सरगुन और रवि के दोस्त ऋत्विक धंजानी और उनकी पत्नी आशा नेगी और एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी नजर आईं. सरगुन ने अपने भाई की शादी के खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं. इस शादी में मेंहदी से लेकर संगीत तक हर जगह रवि, उनके साथ नाचते और मस्ती करते नजर आए.
सरगुन इस शादी में काफी खूबसूरत लग रही थीं. यहां देखें इस खूबसूरत कपल के फोटो-
इस शादी में सरगुन की दोस्त आशा नेगी और रिद्धि भी काफी रॉकिंग अदांज में दिखीं.
बता दें कि रवि दुबे और ऋत्विक दोनों ही हाल ही में रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुके हैं. वहीं सरगुन मेहता इस बार शुक्रवार के एपिसोड में 'बिग बॉस' में नजर आई थीं.
VIDEO: बिग बॉस के प्रतिभागी बदतमीजी या हिंसा न करें- सलमान खान
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sargun Mehta Instagram, Ravi Dubey