विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2021

Sargun Mehta ने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ गाने पर किया शानदार डांस, बीच सड़क यूं करती दिखीं मस्ती..देखें Video

सरगुन मेहता (Sargun Mehta) टीवी और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.

Sargun Mehta ने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ गाने पर किया शानदार डांस, बीच सड़क यूं करती दिखीं मस्ती..देखें Video
सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने शेयर किया डांस वीडियो
  • वायरल हुआ सरगुन मेहता का डांस वीडियो
  • बीच सड़क एक्ट्रेस करती दिखीं मस्ती
  • टीवी और पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस हैं सरगुन
नई दिल्ली:

सरगुन मेहता (Sargun Mehta) टीवी और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. सरगुन अपने काम के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वे आये दिन अपने डांस वीडियो शेयर कर फैन्स संग जुड़ी रहती हैं और उनका मनोरंजन करना नहीं भूलतीं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सरगुन (Sargun Mehta Dance) ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो कि इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस काजोल और शाहरुख खान के हिट गाने ‘जरा सा झूम लूं मैं (Zara Sa Jhoom Loon Main)' पर डांस करती हुई देखी जा सकती हैं.

सरगुन मेहता (Sargun Mehta Video) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में सरगुन सड़क पर जमकर मस्ती कर रही हैं और बैकग्राउंड में ‘जरा सा झूम लूं मैं' गाना चल रहा है. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं, “मैं सच कहती हूं कि वीडियो में ये गाना डालने से पहले यह एक रैंडम वीडियो था, जिसे यूं ही बनाया गया था. और अब मुझे अपने भयानक एडिटिंग स्किल्स से प्यार हो गया है”. सरगुन के इस वीडियो को उनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सरगुन झल्ली हो गई'. वीडियो को अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

'12/24 करोल बाग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं सरगुन (Sargun Mehta) 'फुलवा' और 'बालिका वधू' जैसे मशहूर धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं. टीवी सीरियल में नाम कमाने के बाद सरगुन ने पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया और आज वे वहां की नंबर वन एक्ट्रेस हैं. सरगुन कई पंजाबी फिल्मों जैसे 'लव पंजाब', 'लाहोरिये' और 'किस्मत' में नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sargun Mehta, Sargun Mehta Dance, Sargun Mehta Dance Video, Sargun Mehta Video, Sargun Mehta Zara Sa Jhoom Loon Main
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com