विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

40 साल के 'सरस्वतीचंद्र' ने गुपचुप रचाई 14 साल छोटी एक्ट्रेस से सगाई

गौतम और पंखुड़ी की उम्र में लगभग 14 साल का अंतर है. पंखुड़ी 26 साल की हैं जबकि गौतम की उम्र 40 वर्ष है.

40 साल के 'सरस्वतीचंद्र' ने गुपचुप रचाई 14 साल छोटी एक्ट्रेस से सगाई
टीवी शो 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई गौतम और पंखुड़ी की मुलाकात.
  • दीवाली पर हुआ गौतम और पंखुड़ी का रोका
  • 40 के गौतम ने की 26 साल की पंखुड़ी से सगाई
  • 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी जोड़ी की पहली मुलाकात
नई दिल्ली: टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से सुर्खियों बटोर चुके एक्टर गौतम रोडे (40) अब सिंगल नहीं हैं. उन्होंने अपनी को-स्टार और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी से सगाई कर ली है. बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गौतम और पंखुड़ी ने बताया कि हम दोनों के परिवार के साथ मिलकर एक निजी समारोह में रोका कर लिया है. यह पहला मौका है जब गौतम और पंखुरी ने मीडिया के सामने आकर अपने रिश्ते को जगजाहिर किया है.

पढ़ें: यह बच्चा आज है टीवी की दुनिया का चर्चित चेहरा, क्या इसे पहचान पाए आप...

गौतम और पंखुड़ी दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चुप्पी साधते हैं. ऐसे में दो साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने दीपावली के मौके पर सगाई कर ली है. इंटरव्यू में जोड़ी ने बताया कि इनकी सगाई प्लानिंग के तहत नहीं हुई. दरअसल, दोनों का परिवार दीवाली के मौके पर मुंबई में मौजूद था, ऐसे में परिवार ने मिलकर झटपट इनका रोका करवा दिया.
 

गौतम और पंखुड़ी की उम्र में लगभग 14 साल का अंतर है. पंखुड़ी 26 साल की हैं जबकि गौतम की उम्र 40 वर्ष है. दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो सूर्यपुत्र कर्ण (2015-16) के सेट पर हुई थी. इस पौराणिक धारावाहिक में गौतम ने कर्ण जबकि पंखुड़ी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था. 

पढ़ें: 'अक्सर-2' के आज जिद... गाने में जरीन खान का हॉट अंदाज देख आपके पसीने छूट जाएंगे!

'सरस्वतीचंद्र', 'महाकुंभ: एक रहस्य', 'एक कहानी', 'सूर्यपुत्र कर्ण' जैसे टीवी शो में प्रमुख भूमिका निभाकर मशहूर हुए गौतम जल्द ही अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. उनकी फिल्म 'अक्सर 2' रिलीज के लिए तैयार हैं, फिल्म में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस जरीन खान के साथ जमेगी.

VIDEO: टीम 'गोलमाल अगेन' से खास मुलाकात
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Rode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com