विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2018

टीवी पर '21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897' के लिए तैयार एक्टर्स, जल्द शुरू होने वाला है शो

टेलीविजन धारावाहिक '21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897' में जीवा सिंह की भूमिका निभा रहे अभिनेता सौरीश सिंह अथवाल ने एक बयान दिया है.

टीवी पर '21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897' के लिए तैयार एक्टर्स, जल्द शुरू होने वाला है शो
  • टीवी पर आने वाला है '21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897'
  • शो के एक्टर सौरीश ने दिया बयान
  • को-एक्टर्स के लिए उन्होंने बोली कई बातें
नई दिल्ली: टेलीविजन धारावाहिक '21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897' में जीवा सिंह की भूमिका निभा रहे अभिनेता सौरीश सिंह अथवाल का कहना है कि उनके सह-कलकार मुकुल देव और मोहित रैना का व्यवहार बहुत-ही दोस्ताना है और वे सेट पर अपना स्टारडम लेकर नहीं आते. सौरीश ने कहा, मोहित और मुकुल बहुत दोस्ताना हैं. वे सेट पर अपना स्टारडम लेकर नहीं आते, बल्कि वे सेट पर पारिवारिक माहौल बनाए रखते हैं. मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है.

First Look 21 Sarfarosh‬ Saragarhi‬ 1897: अक्षय कुमार को TV के 'महादेव' मोहित रैना ने यूं किया चैलेंज

शो का प्रीमियर 12 फरवरी को डिस्कवरी जीत पर होगा. 'महादेव' के किरदार के साथ टीवी पर तहलका मचाने वाले मोहित रैना इस टीवी शो में लीड एक्टर होंगे. मोहित रैना का अगला टीवी शो '21 सरफरोशः सारागढ़ी 1897' है और यह भी सारागढ़ी युद्ध पर आधारित है. वह हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाएंगे. ये कहानी 36 सिख रेजिमेंट के 21 बहादुर योद्धाओं की है जिन्होंने 10,000 पश्तून सैनिकों से सितंबर 1897 में लोहा लिया था.

Battle of Saragarhi: 10 हजार अफगान सैनिकों से भिड़े थे 21 सिख जवान, बॉलीवुड में बन रही 3 फिल्में

इस शो का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है और वाकई इस पर काफी मेहनत भी की गई है. मोहित रैना ने ट्वीट किया था कि जब तक जान रहेगी मैं जिंदा रहूंगा...12 फरवरी, 2018, शेरदिल....

VIDEO: NDTV पर दीपिका पादुकोण, 'पद्मावत' विवाद के बीच पहला इंटरव्यू

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
21 Sarfarosh Saragarhi 1897, Saurish Singh Athwal, Mukul Dev, Mohit Raina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com