विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् में भगवान शिव बनेगा ये एक्टर, टीवी पर 4 साल तक बन चुका है भोलेनाथ

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में भगवान शिव के किरदार के लिए मोहित रैना का नाम सामने आया है. 'देवों के देव... महादेव' से लोकप्रिय हुए अभिनेता एक बार फिर इसी दिव्य किरदार में नजर आ सकते हैं.

4000 करोड़ की रामायणम् में भगवान शिव बनेगा ये एक्टर, टीवी पर 4 साल तक बन चुका है भोलेनाथ
रणबीर कपूर की रामायण में टीवी का महादेव बनेगा शिव!
NDTV

रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' अपनी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े स्तर की तैयारी की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. भगवान राम, माता सीता और रावण के किरदार निभाने वाले कलाकारों के नाम सामने आने के बाद अब फिल्म के एक और बेहद अहम किरदार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. कहा जा रहा है कि मेकर्स ने भगवान शिव की भूमिका के लिए ऐसे एक्टर पर भरोसा जताया है, जिसने 4 सालों तक छोटे पर्दे पर इसी दिव्य स्वरूप में दर्शकों का दिल जीत लिया था. उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार एक्टिंग आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. दिलचस्प बात यह है कि इस एक्टर की सबसे बड़ी पहचान भी महादेव का किरदार ही बना था. अब चर्चा है कि बड़े पर्दे पर भगवान शिव के रूप में नजर आने वाले यह अभिनेता हैं मोहित रैना.

ये भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' से पहले रिलीज हो रही हैं सनी देओल की ये 3 फिल्में, तीनों में नजर आएगी एक ही एक्ट्रेस

भगवान शिव के किरदार को लेकर तेज हुई चर्चा

नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान शिव के किरदार के लिए मोहित रैना का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक इस कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसके बावजूद सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में लगातार यही दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस अहम भूमिका के लिए मोहित रैना को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

टीवी पर महादेव बनकर जीता था करोड़ों दर्शकों का दिल

मोहित रैना ने टीवी के पॉपुलर शो 'देवों के देव... महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. उनकी एक्टिंग, डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस किरदार को दर्शकों के बीच बेहद खास बना दिया था. यही वजह रही कि आज भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें 'महादेव' के नाम से पहचानते हैं. अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो लंबे समय बाद दर्शकों को एक बार फिर उन्हें भगवान शिव के रूप में देखने का मौका मिल सकता है.

दमदार स्टारकास्ट से सजी है 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' की स्टारकास्ट पहले से ही काफी चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, कुनाल कपूर, काजल अग्रवाल समेत कई चर्चित कलाकार भी इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.

ऐलान का इंतजार

फिलहाल भगवान शिव के किरदार को लेकर मोहित रैना के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में दर्शकों की नजर अब मेकर्स की घोषणा पर टिकी हुई है. अगर यह खबर सही साबित होती है, तो टीवी पर महादेव बनकर अमिट छाप छोड़ने वाले मोहित रैना एक बार फिर उसी दिव्य रूप में बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकते हैं. इससे फिल्म की स्टारकास्ट और भी मजबूत होगी और दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Mohit Raina, Ramayana Budget, Ranbir Kapoor, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com