विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2021

जब Sapna Choudhary ने बिग बॉस के घर में ‘छोरी तू से बड़ी बिंदास’ गाने पर किया बेधड़क डांस, खुली रह गई थीं दीपिका पादुकोण की आंखें...देखें Video

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक वीडियो ट्रेंड करने लगा है, जिसमें वे दीपिका पादुकोण के सामने बिंदास अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

जब Sapna Choudhary ने बिग बॉस के घर में ‘छोरी तू से बड़ी बिंदास’ गाने पर किया बेधड़क डांस, खुली रह गई थीं दीपिका पादुकोण की आंखें...देखें Video
सपना चौधरी ने दीपिका पादुकोण के सामने किया बिंदास डांस
नई दिल्ली:

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के लाखों दीवाने हैं. सपना चौधरी अपने एक ठुमके से लाखों लोगों के दिलों को धड़का देती हैं. सपना चौधरी एक के बाद एक अपने गाने रिलीज कर रही हैं, जिसे उनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो इन दिनों ट्रेंड करने लगा है. इस वीडियो में वे दीपिका पादुकोण के सामने बिंदास अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में सपना की अदाएं देखने लायक हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब छाया हुआ है, जब सपना बिग बॉस 11 के घर में कंटेस्टेंट थीं. यू-ट्यूब पर मौजूद इस वीडियो को 9 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी व्हाइट कलर की साड़ी पहन दीपिका पादुकोण के सामने अपने फेमस गाने ‘छोरी तू से बड़ी बिंदास' पर बेधड़क डांस कर रही हैं. इस वीडियो में सपना गाने पर जिस तरह से डांस कर रही हैं, उसे देख दीपिका पादुकोण भी हैरान रह जाती हैं और सपना के लिए हूटिंग करने लगती हैं. वीडियो पर यूजर्स के ढेरों कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सपना नेचुरल टैलेंट हैं'. तो एक ने लिखा है, ‘सपना के आगे बॉलीवुड की सभी हीरोइन फेल है'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘सपना का एनर्जी लेवल कोई मैच नहीं कर सकता'. इस तरह के ढेरों कमेंट्स के जरिए फैन्स इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

ये भी देखें:- सलमान खान और आयुष शर्मा ने लॉन्च किया फिल्म 'अंतिम' का ट्रेलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Old Video, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Throwback Dance Video, Deepika Padukone, Bigg Boss 11, Chhori Bindass Song, Sapna Choudhary Dance Bigg Boss House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com