विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2022

Rubina Dilaik दोस्तों के साथ Pool में चिल करती आईं नजर, फैन्स बोले- आज ब्लू है पानी पानी- देखें VIDEO

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने पूल फोटो शेयर की हैं. उन्होंने पूल की 10 फोटो शेयर की है, जिसे उन्होंने दिल के इमोजी के साथ कैप्शन दिया है, गुड वाइब्स ऑनली.

Rubina Dilaik दोस्तों के साथ Pool में चिल करती आईं नजर, फैन्स बोले- आज ब्लू है पानी पानी- देखें VIDEO
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने शेयर की पूल फोटो
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने पूल फोटो शेयर की हैं. उन्होंने पूल की 10 फोटो शेयर की हैं, जिसे उन्होंने दिल के इमोजी के साथ कैप्शन दिया है, गुड वाइब्स ऑनली. कुछ फोटो में उनके साथ टीवी एक्ट्रेस कीर्ति केलकर भी नजर आ रही हैं. इन फोटो में रुबीना दिलैक ने ब्लैक कलर का स्विमसूट पहन रखा है और साथ में काला चश्मा भी पहना है. पूल राइड के लिए वह आर्टिफिशियल पिंक स्वान पर बैठी नजर आ रही हैं. अन्य फोटोज में Rubina Dilaik अपनी फ्रेंड कीर्ति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं कुछ सोलो फोटो में वह साइड में देखते हुए पोज दे रही हैं. 

Rubina Dilaik का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और ये पोस्ट तेजी से इंस्टा पर वायरल हो रहा है. इस फोटो पर फैंस ने काफी कमेंट किए है. कुछ फैंस ने फायर तो कुछ फैंस ने दिल को इमोजी शेयर किया है. एक यूजर ने कमेंट किया है, 'आज ब्लू है पानी पानी', तो वहीं अन्य यूजर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.  

वर्कफ्रंट की बात करे तो Rubina Dilaik टीवी शो 'छोटी बहू' में राधिका और 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में सौम्या सिंह के रोल में नजर आई थीं. वह अपनी दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. वह बिग बॉस 14 में विनर रह चुकी हैं और अब वह बॉलीवुड फिल्मों में भी किस्मत आजमाना चाहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी फिल्म अर्ध से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. यह लिरिसिस्ट और सिंगर पलाश मुच्छल के निर्देशन में पहली फिल्म है. फिल्म में हितेन तेजवानी और अभिनेता राजपाल यादव भी हैं. फिल्म अर्ध इसी साल रिलीज होगी.

Looop Lapeta की एक्ट्रेस Taapsee Pannu, एक्टर Tahir Raj Bhasin और डायरेक्टर Aakash Bhatia से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Tv Shows, Rubina Dilaik Viral Videos, Rubina Dilaik Instagram, Rubina Dilaik Instagram Reel, Rubina Abhinav Video, Rubina Dilaik Pool Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com