- रूबिना दिलैक ने शेयर की बिकिनी फोटो
- सोशल मीडिया पर हुई वायरल
- टीवी एक्ट्रेस हैं रूबिना दिलैक
अपने स्टाइलिश अदाओं से लोगों का दिल चुराने वालीं एक्ट्रेस रुबिना दिलैक की बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है. रूबिना की यह बिकिनी फोटो देखने के बाद उनके चाहने वालों के होश उड़ गए हैं. इस फोटो में रूबिना स्काई ब्लू कलर की बिकिनी में पूल में उतरते हुए देखी जा सकती हैं. इस बिकिनी फोटो में रूबिना काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. रुबिना की फोटो पर फैन्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक दिलचस्प कैप्शन भी डाला है.
रूबीना दिलैक ने शेयर की फोटो
फोटो को शेयर करते हुए रूबिना लिखती हैं, ‘वेकेशन के लिए तरस रही हूं, एक बीच, बिकिनी और कुछ पिक्चर्स'. टीवी एक्ट्रेस ने इशारा किया है कि यह फोटो उनके पति अभिनव शुक्ला ने खींची है. महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस फोटो को अब तक 73 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. फैन्स इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने रूबिना की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'OMG हॉटनेस ओवरलोडेड', तो एक ने लिखा है, ‘बॉस लेडी'. इस तरह से फैन्स उनकी फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीवी की पॉपुलर बहू हैं रूबिना दिलैक
रूबिना दिलैक का नाम टीवी की पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल होता है. छोटी बहू और शक्ति: अस्तित्व के एहसास की में काम करके एक्ट्रेस ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. वहीं, बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में पहले से भी ज्यादा इजाफा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं