विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2021

Neha Kakkar के गाने में एक साथ नजर आएंगे Rubina Dilaik और अभिनव, शूटिंग के लिए पहुंचे चंडीगढ़

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के बाद एक बार फिर से रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार वह बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के गाने में एक साथ नजर आएंगे.

Neha Kakkar के गाने में एक साथ नजर आएंगे Rubina Dilaik और अभिनव, शूटिंग के लिए पहुंचे चंडीगढ़
रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) नेहा कक्कड़ के गाने में आएंगे नजर
  • रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला एक साथ धमाल मचाने के लिए फिर हैं तैयार
  • नेहा कक्कड़ के गाने में नजर आएंगे साथ
  • रुबिना और अभिनव शूटिंग के लिए पहुंचे चंडीगढ़
नई दिल्‍ली:

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विजेता रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने शो में धमाल मचाकर रख दिया था. शो में दोनों की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. खास बात तो यह है कि बिग बॉस 14 के बाद एक बार फिर से रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार वह बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के गाने में एक साथ नजर आएंगे. रुबिना और अभिनव गाने की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ भी पहुंचे हैं. वहीं, रुबिना के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर खुद अभिनव शुक्ला ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. 

विरल भयानी की पोस्ट के मुताबिक रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने नेहा कक्कड़ के एक गाने के लिए चंडीगढ़ में अपनी शूटिंग शुरू कर दी है. ऐसे में दोनों ही पति और पत्नी बिग बॉस 14 के बाद फिर से साथ नजर आएंगे. रुबिना और अभिनव की जोड़ी को पर्दे पर फिर साथ देखने के लिए फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं. विरल भयानी की पोस्ट पर आए लोगों के कमेंट को देखकर कहा जा सकता है कि वह उनके अपकमिंग सॉन्ग के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे इतर अभिनव शुक्ला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रुबिना दिलैक को टैग करते हुए लिखा, "आज 5 बजे आप सभी को सरप्राइज मिलेगा."

j968f3bg

बता दें कि रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में रहते हुए लोगों के दिलों पर तो राज किया ही, साथ ही खिताब भी अपने नाम किया. वहीं, फिनाले से कुछ ही दिनों पहले अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ा था. इसके अलावा बिग बॉस 14 में भी रुबिना और अभिनव के बीच कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन अंत में आकर दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया. रुबिना दिलैक के करियर की बात करें तो उन्होंने छोटी बहू के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था और सीरियल शक्ति अस्तित्व का एहसास के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Abhinav Shukla, Neha Kakkar, Rubina Dilaik With Abhinav Shukla, Rubina Dilaik With Neha Kakkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com