- WWE रिंग में बेटी की हार का कारण बने रिक फ्लेयर
- शार्लट फ्लेयर का रिंग में पिता ने पकड़ा पैर
- रिक फ्लेयर और शार्लट फ्लेयर का वीडियो हुआ वायरल
WWE की रिंग में आये दिन ऐसे मुकाबले देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को भी हैरान करके रख दें. डब्ल्यू डब्ल्यू ई के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं. हैरान करने वाली बात तो यह है कि करीबी रिश्ते को भी डब्ल्यू डब्ल्यू ई की रिंग में भुला दिया जाता है. इस बात का सबूत रिक फ्लेयर (Ric Flair) और शार्लट फ्लेयर (Charlotte Flair) के वीडियो में देखने को मिलता है, जहां एक पिता अपनी ही बेटी की डब्ल्यू डब्ल्यू ई के रिंग में हार का कारण बनता हुआ नजय आया. वीडयो में नजर आ रहा है कि फाइटिंग के बीच रिक फ्लेयर ने अपनी बेटी का पैर पकड़ लिया, जिससे वह उठ नहीं पाईं.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रिक फ्लेयर और शार्लट फ्लेयर (Charlotte Flair) का यह वीडियो डब्ल्यू डब्ल्यू ई ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इस वीडियो को शेयर करते हुए डब्ल्यू डब्ल्यू ई ने लिखा, "इसी वजह से रिक फ्लेयर (Ric Flair) को खेल का सबसे गंदा खिलाड़ी कहा जाता है." वीडियो में रिक फ्लेयर अपनी बेटी का पैर पकड़ लेते हैं, जिससे लेसी इवांस (Lacey Evans) जीत जाती हैं. वीडियो में गुस्से में लाल शार्लट फ्लेयर का चेहरा देखने लायक होता है. इसके अलावा रिक फ्लेयर और शार्लट फ्लेयर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता पर भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं.
शार्लट फ्लेयर (Charlotte Flair) और रिक फ्लेयर (Ric Flair) का यह वीडियो भी डब्ल्यू डब्ल्यू ई ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि शार्लट फ्लेयर अपने पिता पर भड़कते हुए कहती हैं, "मेरे मामलों से दूर रहो..." इसके साथ ही वह कहती हैं कि दफा हो जाओ यहां से... शार्लट फ्लेयर अपने पिता को बाहर का रास्ता दिखा देती हैं, जिससे खुद रिक फ्लेयर भी मजबूर होकर रिंग से बाहर चले जाते हैं. हालांकि, इसके बाद शार्लट फ्लेयर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर पापा से माफी भी मांगी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं