छोटे पर्दे की अभिनेत्री रतन राजपूत काफी वक्त से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. उन्होंने टीवी के कई सीरियल्स में काम किया और खूब नाम कमाया, लेकिन रतन राजपूत को असली पहचान 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' शो से मिली थी. इस शो में रतन राजपूत ने लाली का रोल किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था. एक्टिंग की दुनिया से दूर अब अभिनेत्री बेहद खास काम कर रही हैं, जिससे जानने के बाद उनके फैंस भी चौंक सकते हैं. जी हां, दरअसल रतन राजपूत ने एक्टिंग छोड़कर घूमने का काम शुरू कर दिया है.
उन्होंने यूट्यूब पर अपना एक चैनल बनाया है, जिस पर रतन राजपूत अपनी ट्रैवलिंग से जुड़ी वीडियो मनाती रहती हैं. इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें रतन राजपूत पदुखोली अल्मोड़ा जिले में दूनागिरी की ऊंची पहाड़ियों में स्थित पांडुखोली का सफर करते हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अभिनेत्री इस जगह से जुड़े महाभारत के इतिहास को बताती हुई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके नए अंदाज की फैंस काफी तारीफ भी कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको बता दें कि रतन राजपूत बिहार की रहने वाली हैं और उन्होंने लॉकडाउन के साथ काफी समय अपने गांव में ही गुजारा था. इस दौरान के वीडियो भी उन्होंने फैन्स के साथ शेयर किए थे. यही नहीं. 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' के अलावा रतन राजपूत संतोषी मां सीरियल में भी लीड किरदार निभा चुकी हैं. उन्होंने 2006 में रावण सीरियल से टीवी पर डेब्यू किया था. 2013 में वह बिग बॉस 7 में नजर आई थीं और 28वें दिन घर से बाहर हो गई थीं.
करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ NMACC में हुईं शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं