टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रतन राजपूत (Ratan Raajputh) ने ग्लैमर वर्ल्ड का राज खोलकर रख दिया है. 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं रतन राजपूत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. पिछले कुछ वक्त से वह टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से अक्सर जुड़ी रहती हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में बढ़ रहे सुसाइड केस के बारें में बात की है. उन्होंने हाई और लो क्लास को लेकर भी अपनी राय रखी है.
रतन राजपूत ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि इंडस्ट्री की जो हालत इस वक्त है, उस पर बात करना जरूरी है. वे कहती हैं, 'कितने ही ऐसे केस हैं, जिन्हें देखने के बाद हम कहते हैं कि यार सुसाइड तो नहीं करना चाहिए था. ये स्टेप क्यों लिया. बॉस इस तरह की खबर ही हमें अंदर तक हिलाकर रख देती है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लोग हाई क्लास मानते हैं. इसी हाई क्लास सोसाइटी में छोटे-छोटे लोग आकर चमक जाते हैं. लो क्लास में खुलापन है. इसलिए वो लड़ेंगे, भिड़ेंगे लेकिन काम पर फोकस बनाए रखते हैं.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'मैंने देखी है वो लाइफ'
रतन राजपूत आगे कहती हैं कि, 'मैं पटना, बिहार से आती हूं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हूं. मैंने वो लाइफ देखी है, जिसके लोग सपने बुना करते हैं. उस जिंदगी को मैंने दूर से भी देखा है और पास से भी. मैं हमेशा ही रियल लोगों से कनेक्ट करती हूं, फेक लोग मुझे पसंद ही नहीं. इस इंडस्ट्री में घर की दिक्कत है, रेंट देने में परेशानी है. अब चूंकि इंडस्ट्री हाईफाई है तो हाई क्लास दिखने के लिए लोग अपनी लाइफस्टाइल चेंज करते हैं और इसके लिए लोन लेकर काम चलाते हैं. अब जरा सोचकर देखिए कि इन लोगों पर हाई क्लास दिखने का कितना बड़ा बोझ रहता है. मेरे भाई कपड़ों और महंगी गाड़ियों से हाई क्लास नहीं बल्कि अपनी सोच से होते हैं.'
मीडिया को दिखाने के लिए करनी है पार्टी
रतन राजपूत आगे सुसाइड केस पर बात करते हुए कहती हैं कि 'कई बार इसी हाई क्लास के चक्कर मे लोग सुसाइड कर लेते हैं और ये मामले हमेशा ही बढ़ते हैं. ग्लैमर इंडस्ट्री में जिन लोगों के पास पैसे नहीं हैं, उन्हें भी मीडिया को दिखाने के लिए पार्टी करनी है. भले ही घर के किराए तक के पैसे न हो लेकिन ये तो दिखाना ही है न कि मैं हाई क्लास से हूं. मैंने ऐसे लोगों को ऊपर से नीचे गिरकर गायब होते ही देखा है.' उन्होंने आगे कहा कि वह कभी भी इन सब चीजों का बोझ खुद पर नहीं आने देतीं. उन्होंने फैंस को भी किसी चीज का लोड न लेने को कहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं